- बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं सामेकित बाल विकास कार्यक्रम की सभी कार्यक्रम की समीक्षा की गई
- सदर अस्पताल प्रांगन में ऑक्सीजन प्लांट की भी शुरुआत हो जाएगी: सिविल सर्जन
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण तथा सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है स्वाथ्य विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ हीं नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा, आदि हमेशा स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है । रचना भवन के सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं सामेकित बाल विकास कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। मासिक समीक्षात्मक बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने कहा कि प्रखंडवार टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, किशोर-किशोरी कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, टीबी नियत्रंण, अंधापन, गैर संचारी रोग, एएनसी जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव,अस्पताल में प्रसव से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है|
कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को हर हाल में मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्सरे , अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक , डिलीवरी रूम , सिटी स्कैन एवं दीदी की रसोई की सुविधा दी जा रही है| जल्द ही सदर अस्पताल प्रांगन में ऑक्सीजन प्लांट की भी शुरुआत हो जाएगी जिससे आम लोगों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी ।
समेकित बाल विकास परियोजना की समीक्षा
समेकित बाल विकास परियोजना की समीक्षा में जिला पदाधिकारी द्वारा सेविका व सहायिका चयन एवं क्रियाशील आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन स्थिति, टोकन प्रणाली से पोषाहार/ टीएचआर वितरण की अद्यतन स्थिति, होम विजिट के माध्यम से आंगनबाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण, मनरेगा एवं आईसीडीएस के अभिसरण से भवन निर्माण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोषण अभियान , सजन अभियान, न्यायालयवाद की गहन समीक्षा उपरांत निर्देश दिया गया कि आईसीडीएस द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवसका आयोजन तथा गृह भ्रमण (होम विजिट) के माध्यम से 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने एवं योजनाओं का लाभ लाभुकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचे, इसकी पूर्ण जिम्मेवारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं संबंधित सेविका की होगी। प्रत्येक माह टी०एच०आर०/पोषाहार वितरण हेतु निर्धारित तिथि से पूर्व व ससमय राशि की निकासी कोषागार से करना सुनिश्चित करेंगे ताकि विभाग द्वारा निर्धारित तिथि में होम विजिट के माध्यम से टी०एच०आर०/ पोषाहार का लाभ लाभुकों को उपलब्ध कराया जा सके।
समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा आईसीडीएस कर्मियो के सहयोग से कोविड टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो के कुपोषण जांच,प्री स्कूलिंग,पोषाहार वितरण हेतु नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। कन्या उत्थान योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवार को दिलवाने हेतु मोबलाइज करने का निर्देश दिया गया तथा डीएम ने सख़्त निर्देश दिया कि जन कल्याण की योजनाओ का लाभ पात्र लोगो को दिलवाने में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायगी।
जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का किया जा रहा प्रयास
समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को हर हाल में मिलना चाहिए। मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने के लिये जिलाधिकारी ने हाई रिस्क प्रिगनेंसी के मामलों को पीएचसी स्तर पर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के दिन गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं के लिए चलाया जा रहा जिसमें प्रसव पूर्व 4 हीमोग्लोबिन, बीपी जांच की जाती है, जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, डिलीवरी के दौरान व इसके तत्काल बाद जच्चा-बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा का अनुपालन शत-प्रतिशत होना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच को गंभीरता से लेते हुए ससमय आईएफए का वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश उन्होंने दिया। दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के तहत ओआरएस व जिंक की दवा का वितरण जिले में खासा सफल रहा है। बावजूद इसके सभी आशा कार्यँकर्ताओं प आंगनबाड़ी सेविकाओं को गृह भ्रमण के दौरान दस्त नियंत्रण से जुड़ी किसी तरह की कोई शिकायत आने पर तत्काल बच्चे का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में कराने का निर्देश दिया गया है।
इतना ही नहीं इस क्रम में आशा कार्यकर्ता वीक न्यू बोर्न बेबी की सेहत पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।. उन्होंने सभी प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र से आए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से दवा की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग के पास सभी बीमारियों की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए,
टीकाकरण के साथ –साथ व्यवहार परिवर्तन भी है जरूरी- सिविल सर्जन
समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। वर्तमान में सिर्फ 25 व्यक्ति ही संक्रमित हैं लेकिन अभी भी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोग ठीक भी हो रहे हैं। जिले में कुल 10249 व्यक्ति संक्रमित हुए थे जिसमें से 10169 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए है| जिले की रिकवरी रेट 99.2 प्रतिशत है लेकिन अभी भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है | संक्रमण की धीमी रफ़्तार को देखते हुए इस समय और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। जिले में 10 लाख 98 हजार लोगों का टीकाकरण लक्ष्य के आलोक में 316694 लोगों को प्रथम एवं 49692 को दूसरा डोज दिया जा चुका है।
स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाना हमारा कर्तव्य
जिले में स्वास्थ्य सुविधा को सुचारु रूप से क्रियान्वयन करने हेतु सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने सभी प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया जिसमे सातो प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कायाकल्प के तहत सारी कार्य करने से स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाया जा सकता है ,जिससे स्वास्थ्य सुविधा को ओर मजबूत किया जा सके. बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार ,जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विस्वजित कुमार , इपिडेमियोलॉजिस्ट रीना प्रवीण, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ.अनिशुर रहमान ,केयर के प्रशुनजीत प्रमाणिक, सिफार के जिला समन्वयक ,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी सामेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , सभी महिला पर्यवेक्षिका ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक, लेखापाल आदि उपस्थित रहे.
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कंटिया पंचायत में पशु बाँझपन निवारण शिविर,78 पशुओं का निःशुल्क उपचारकदवा /कटिहार – आत्मनिर्भर बिहार के ‘सात निश्चय-2’ कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत स्थित कामरु ग्राम में एक दिवसीय पशु … Read more
- बिघोर हाट पैक्स चुनाव में 45.28 फीसदी मतदानदेर रात तक परिणाम की प्रतीक्षाचार पंचायतों में पहले ही निर्विरोध चयन, अब एक सीट पर टिकी सबकी नजर बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को बिघोर हाट पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को डीएम ने बांटे विद्यारंभ प्रमाण पत्रकटिहार – शिक्षा की नींव मजबूत करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन के पहल की सराहना की जा रही है। सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी समाहरणालय … Read more
- कटिहार:मर्चेंट एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार में जल जमाव की विकट समस्या का समाधान के लिए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सहयोगी के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह से एक कार्यक्रम के दौरान … Read more
- कटिहार:2025-26 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीमेंट परिवहन को किया तेजकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा सीमेंट कार्गो के परिवहन और अपने टर्मिनलों पर सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। इस संबंध … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, डीएम -एसपी ने लिया चेकपोस्ट का जायजाबंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती एरिया में बिहार पुलिस ने भी बनाया चेक पोस्ट डीएम,एसपी,एसडीएम ले रहे है जायजा किशनगंज/प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती किशनगंज जिले में … Read more
- खांसी के पीछे छुपी सच्चाई: “सबा परवीन” की टीबी पर जीत ने बदली सोच और दी नई दिशा100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के बीच उभरी एक सशक्त मिसाल—समय पर जांच ही है जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा जब खांसी सामान्य लगती है, लेकिन भीतर बढ़ रही होती है गंभीर बीमारी किशनगंज … Read more
- जेडीयू की बैठक में किशनगंज से नेता हुए शामिल,संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चापोठिया/किशनगंज/राज कुमार जदयू के प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें किशनगंज जिले के जिलाध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक ने संगठन को लेकर नई दिशा तय की।पोठिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष जलाल … Read more
- टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी, 84 कर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय टेढ़ागाछ में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल बदमाश को रविवार … Read more
- बंगाल में सभी सीटों पर जीतेंगे चुनाव :पठानसंवाददाता/ किशनगंज मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पठान ने किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनिंदा सीटों … Read more
- सांसद और विधायक ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण,व्यवस्था में सुधार को लेकर दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद और सदर विधायक कमरुल हुदा ने सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान नेताओ ने ओपीडी सहित … Read more
- रेलवे स्टाफ सबोर्डिनेट रेस्ट हाउस में इंप्लॉईज यूनियन के छापामारी से मचा हड़कंपवर्षों से जमे कर्मियों को किया गया बाहर कटिहार – एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब-ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में अचानक छापामारी की … Read more
- जेडीयू नेता निशांत कुमार से मिले जदयू के प्रखंड अध्यक्ष,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चामनसाही/कटिहार – जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से पटना में मुलाकात किए। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने मनसाही प्रखंड … Read more
- कटिहार:नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन जारीसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के +टु धर्मपुर गाँधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया के प्रांगण में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग वर्षों से उठाई जा रही है। इसी सिलसिले में एक बैठक आयोजित की … Read more
- कड़ी सुरक्षा के बीच चार पंचायतों में पैक्स चुनाव संपन्न, मंगलवार को होगी मतगणनाबरारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के काबर, बकिया सुखाय, सकरेली एवं विशनपुर पंचायतों में सोमवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पैक्स के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से … Read more
- बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, डीसीपी ने की समीक्षा बैठककचना थाना में डीएसपी ने की समीक्षात्मक बैठक पुलिस पदाधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड के कचना थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में एक … Read more
- बिहार राज्य महादलित आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकातमहादलित उत्थान के लिए बड़ी पहल कोढ़ा /कटिहार- बिहार की राजनीति में हाशिए पर खड़े समाज को मुख्यधारा में लाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार राज्य महादलित आयोग के … Read more
- बिहार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम का असामयिक निधन से शोक की लहरबरारी /कटिहार – बरारी विधानसभा के पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम का सोमवार शाम पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर … Read more
- किशनगंज जिले में 3 मई को होगा सर्वत्र शतरंज किशनगंज फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंटकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले में चेस क्लब की ओर से आगामी 3 मई 2026 को सर्वत्र शतरंज किशनगंज एक दिवसीय फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं … Read more






























