• जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की हुई शुरुआत
• सदर अस्पताल में लगाया गया परिवार नियोजन मेला
• स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार ने किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के ओपीडी में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों व एएनएम स्कूल के छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएस ने कहा कि खुशहाल जीवन व बच्चों के भविष्य के लिए परिवार नियोजन आवश्यक है। प्रकृति में कुछ चीजें सीमित मात्रा में दी गई हैं। उसको बढ़ाया नहीं जा सकता और उसका उपयोग उसी दायरे में रहता है। सिविल सर्जन ने बताया कि संसार में जमीन, जल आदि सीमित है। ऐसे में ‘हम दो हमारे दो’ के नारे को साकार करना चाहिए। यदि परिवार में बच्चों की संख्या अधिक हो तो सभी बच्चों को एक समान हर सुविधाएं नहीं दी जा सकतीं। परिवार नियोजन के विषय में महिलाएं बिना शर्म एक-दूसरे से इसको साझा करें। विभाग का उद्देश्य नवदंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आ सके। इस बार की थीम आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी रखी गई है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार के साथ-साथ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एचसी प्रसाद, डीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार, डीएस डॉ. रामइकबाल प्रसाद, डीएसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह, डीएमएंडई भानू शर्मा, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, हेलथ मैनेजर राजेश्वर प्रसाद, परिवार नियोजन सलाहाकार बबिता कुमारी, गौरव कुमार, बंटी रजक समेत अन्य मौजूद थे।
परिवार नियोजन मेला में महिलाओं के बीच साधनों का हुआ वितरण:
सदर अस्पताल परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें योग्य दम्पति महिलाओं को अस्थायी साधन भी दिया गया । इसके अलावा सभी आशा कार्यकर्ताओं को छाया , निरोध, इमरजेंसी पिल्स एवं नई पहल किट वितरित की गई ।जिसमें महिलाओं को परिवार नियोजन स्थाई एवं अस्थाई सांधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वहीं, इच्छुक महिलाओं को परिवार नियोजन की सेवाओं को उपलब्ध कराया गया। इसके साथ मांझी प्रखंड में परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। ताकि सेवाओं को जन-समुदाय तक पहुंचाया जा सके। परिवार नियोजन की सेवाओं को अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा:
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एचसी प्रसाद ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसमें कई तरह के जागरूकता अभियान चलाये जाएंगे । पोस्टर-बैनर के साथ रैली निकालकर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। गांवों में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिससे परिवार नियोजन के पति घर की महिलाओं को जागरूक किया जाए। जनसंख्या वृद्धि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। नवदंपतियों की काउंसलिंग की जाएगी और उनको परिवार नियोजन के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। जिला और ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य इकाइयों में कंडोम बाक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं को गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, प्रसव के बाद आईयूसीडी सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। स्वास्थ्य इकाइयों पर स्टाल लगाया जाएगा जिसके जरिये इच्छुक दंपति परिवार नियोजन के संसाधन प्राप्त कर सकेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- धनपुरा संकुल में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित, 41 प्रधानाध्यापकों को बेसलाइन टेस्ट की दी गई जानकारीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट लेने,बच्चों के भाषा एवं गणित … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षणसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित … Read more
- सुनसरी हिंसा के विरोध में विराटनगर उबला: हिन्दू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसांसद पुरुषोत्तम यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कुमार नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कोशी प्रदेश की औद्योगिक राजधानी विराटनगर समेत … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ मास्टरमाइंड समेत चार तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 101 … Read more
- भूखमरी के कगार पर पंचायत रोजगार सेवक,पांच माह से पंचायत रोजगार सेवक को नहीं मिला वेतनमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी पंचायत रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए पंचायत रोजगार सेवक रामदेव यादव,संजय … Read more
- जीविका सहकारी समिति की पंचम आमसभा संपन्नसमेली/कटिहार – जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पंचम आमसभा आयोजित किया गया । आमसभा में समिति की वार्षिक प्रगति,आय-व्यय का लेखा-जोखा, वित्तीय प्रतिवेदन, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी … Read more
- अंचल कार्यालय मनसाही के राजस्व कर्मचारी का हुआ स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाईमनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार, चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का स्थानांतरण बिहार सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने सभी कर्मी को फूलों का माला … Read more
- सर्पदंश के शिकार महिला की इलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-चार चातर गांव में एक 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया।सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला मकबून … Read more
- भावुक माहौल में शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल को दी गई विदाईफूल-माला, बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, बोलीं- जरूरत पड़ने पर विद्यालय के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शुक्रवार को विद्यालय की शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल … Read more
- सेवा भारत की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित,सैकड़ों लोग हुए लाभान्वितमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन परिसर अवस्थित लोहिया भवन में एक दिवसीय सेवा भारत संस्था कटिहार की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वाश्रयी महिला सेवा संघ बिहार के द्वारा … Read more
- मक्का क्रय-विक्रय एवं वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सह – प्रशिक्षण का आयोजनकृषकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, भंडारण, विपणन एवं निर्यात संबंधी दी गई विस्तृत जानकारी कटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कटिहार के तत्वाधान में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मक्का क्रय एवं विक्रय विषयक एक दिवसीय … Read more
- सीमांचल की रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, कई अहम मांगें उठाईंअररिया/बिपुल विश्वास सीमांचल में रेल विकास को नई गति देने के उद्देश्य से अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर अररिया संसदीय क्षेत्र एवं सीमांचल की वर्षों पुरानी … Read more
- युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित,आचार्य श्री ने दिया संघ को अनमोल रत्न-मुनि प्रशांतकटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने कहा – कुम्हार मिट्टी को … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियानबाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई1,700 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाटा चौक से न्यू … Read more
- मनिहारी स्टेशन के उन्नयन कार्य की धीमी रफ्तार पर डीआरएम नाराज,अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशमनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने शुक्रवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निर्माण … Read more
- चोरी के शक में तीन युवकों की खूंटे से बांधकर पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,मुखिया पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्जअररिया के फारबिसगंज की मटियारी पंचायत का मामला पुलिस ने शुरू की जांच, मुखिया पति ने आरोपों से किया इनकार अररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज थाना क्षेत्र की मटियारी पंचायत से कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला … Read more
- किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ के टिकट व नकदी बरामदसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। पुलिस ने एक किराए के … Read more
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान शुरू … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की रफ्तार … Read more



























