किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में टीका लगवाने के लिए कर रहीं लोगों को जागरूक,
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए टीकाकरण जोरशोर से किया जा रहा है। यही कारण है जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 100 से नीचे आ गयी है | इसके लिए प्रत्येक दिन ग्रामीण क्षेत्रों एवम् शहरी वार्डों में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से कैंप लगाया जा रहा है। जिले के किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के 34 वार्डों में अलग अलग तिथियों में टीकाकरण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। टीका एक्सप्रेस के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में कई विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। जहां एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण जीविका की दीदियों एवम् आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया वहीं दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण शिविरों में शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी इस कार्य में पीछे नहीं है ।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद किशनगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना से वित्त संपोषित शहरी स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को शहरी क्षेत्र के पात्र लाभुकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित (मोबिलाइज़) कर सत्र स्थल पर लाने की जिम्मेवारी दी गई है। अपनी जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन कर रही शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगातार अपने अपने क्षेत्र के पात्र लाभुकों का टीकाकरण करवा रही हैं । ज्ञात हो कि जिले में आयोजित मेगा शिविरों में भी ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को प्रेरित कर शिविर के माध्यम से टीकाकरण कराने का कार्य किया है।
शहरी आजीविका समूह की महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित कर रही –
जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवम् कर्मी लोगों को टीका लेने को लगातार अपील कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र की आजीविका समूह की महिलाएं भी इसमें अग्रणी भूमिका निभा रही हैं । शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित कर रही हैं। वार्डों में गठित आजीविका समूह की महिलाएं नगर परिषद के निर्देशन में घर-घर जाकर लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया। यही नहीं वार्ड में जिस जगह टीकाकरण किया जाता है वहां तक लोगों को प्रेरित कर लाने तक का कार्य भी यही महिलायें कर रही हैं ।
टीकाकरण को लेकर अफवाहों एवम् भ्रांतियों को भी दूर कर रही हैं सामुदायिक साधन सेवी –
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार कहते हैं कि शहरी क्षेत्रों में आयोजित टीकाकरण शिविरों में नगर परिषद अपना भरपूर सहयोग दे रहा है। इस कड़ी में शहरी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं । वहीं सिटी मिशन मैनेजर मधुक कुमार बताते हैं कि आजीविका समूह की महिलाएं नगर परिषद के निर्देशन में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए अपने वार्ड के लोगों को भी बताती हैं| सामुदायिक साधन सेवी मंजूषा देवी , तारा देवी , अलीशा , सहनाज परवीन , तस्मिन् आरा , अफसरी बेगम ने बताया कि टीका लगाने के उपरांत किसी प्रकार की समस्या उन्हें नहीं हुई। लोगों को अपने एवम् समूह की अन्य महिलाएं जिसने टीकाकरण कराया है के बारे में बताकर आमलोगों के बीच टीका को लेकर फैली भ्रतियों को कम करने का भरपूर कोशिश करती हैं । मंजूषा देवी कहती हैं कि इन महिलाओं की मेहनत का ही परिणाम है कि विभिन्न वार्डो में आयोजित टीकाकरण शिविरों में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही आयोजित मेगा शिविर में लोगों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। शहरी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओं ने अपने क्षेत्र में घूम घूम कर टीकाकरण हेतु लाभुक को केंद्र पर लाने का कार्य किया है। समूह की महिलाएं अपने वार्ड में कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने एवम् सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी लगातार प्रेरित करने का कार्य करती रहती हैं ।
कोविड टीकाकरण के बाद भी इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान:
-मास्क का प्रयोग अवश्य करें
-हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें
-परस्पर सामाजिक दूरी बनाकर रखें
- कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु को ही छुए अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बिहार के राज्यपाल के किशनगंज आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/किशनगंज राज्यपाल सैयद अता हसनैन के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक … Read more
- सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे पसरा मातमबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप बीते गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना मे घायल मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गयी। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव को बहादुरगंज थाना क्षेत्र … Read more
- 12 घंटे में शूटआउट का खुलासा: अररिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-बाइक जब्तअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले में पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर भारत फाइनेंस के कर्मी को गोली मारने के मामले … Read more
- फर्जी GST बिल पर कोयला तस्करी का खेल उजागर: किशनगंज SP संतोष कुमार की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तारकिशनगंज जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन पुलिस के द्वारा किया गया है।बता दे कि गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया गया … Read more
- इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तारनेपाल से किशनगंज होते हैदराबाद तक फैला था साम्राज्य तेलंगाना पुलिस के सहयोग से रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी किशनगंज पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाई किशनगंज /राजेश दुबे किशनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक … Read more
- आंधी-तूफान में एक दर्जन बिजली पोल गिरे,दो पंचायतों की बिजली सप्लाई ठपबारसोई /कटिहार – रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निंधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निंधौर समेत दो पंचायतों की बिजली आपूर्ति पूरी … Read more
- कटिहार:घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,एक गिरफ्तारसमेली / कटिहार – भूमि विवाद में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई ।घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा वार्ड नंबर 1 निवासी मसोमात सुनीता देवी पति स्वर्गीय अखिलेश … Read more
- कटिहार:आर्म्स एक्ट के तहत प्राणपुर थाना में तीन अपराधी पर मामला दर्जदो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस तथा एक बाइक प्राणपुर पुलिस ने जप्त किया प्राणपुर /कटिहार — कटिहार – प्राणपुर एनएच 31 सड़क बभनी चौक के समीप … Read more
- अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षणअति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से … Read more
- कटिहार:स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी,गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देशबरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा कटिहार – रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य … Read more
- कलाओं का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व रचना में सुंदर सकारात्मक दिशा देना – कौशिकचंडीगढ़ बोर्ड की क्रियात्मक वार्षिक मेधा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कटिहार – रंगन आर्ट क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक मेघा क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन … Read more
- कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एनएच 81 सड़क जर्जर,राहगीर परेशानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक कुल 4.150 किमी की सड़क पिछले कई माह से लगातार जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील हो चुका हैं। मगर संवेदक … Read more
- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एसएम कालोनी से 7.37 ग्राम के साथ उन्नीस वर्षीय राहुल महतो ऊर्फ सुरेश महतो पिता मानिक महतो को गिरफ्तार किया है। … Read more
- कटिहार:विकास सिंह बने बीर कुंवर सेवा परिषद के अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाईकटिहार – शहर के बीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के पूर्व संरक्षक पंकज … Read more
- देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार,भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर फोरलेन से दो लोगों को 39 लीटर देशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड संख्या 123/26 के तहत दफा … Read more
- कटिहार:एनएच 31 कुरसेला में फिर लगने लगा जाम,घंटों रेंगती रही गाड़ियांकुरसेला/कटिहार – कुरसेला में एनएच 31 पर एक बार फिर जाम की समस्या सिर उठाने लगी है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी तक ट्रकों और छोटे वाहनों की … Read more
- धारदार हथियार से महिला पर हमलाहालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तारफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद में हुए हिंसक झड़प बढ़ता ही जा रहा है। विगत रात वाहिद नगर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई एक … Read more
- कटिहार में पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के साथ किया गया शौर्य संवादकटिहार – स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद आयोजित कर भूतपूर्व सैनिक , सैनिकों तथा वीरनारियों की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम में 39 भूतपूर्व सैनिक, 09 सैनिकों की विधवा और 01 वीरनारी शामिल हुए । शौर्य … Read more
- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली के दुकान का किया भौतिक सत्यापनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत एवं कुरेठा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकान का प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री कुमार ने … Read more
- आंधी-तूफान में आये वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत,गांव में पसरा मातमबरारी/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र केसुखासन पंचायत के इस्लामपुर गांव में रविवार दोपहर को अचानक आए आंधी-तूफान के बीच वज्रपात ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ … Read more
- एक देशी कट्टा सहित चार कारतूस के साथ पच्चीस हजार का ईनामी चढा पुलिस के हत्थेमनिहारी/कटिहार – मनिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सक्रियता बढा दी है। रविवार को इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस की बडी कामयाबी मिली। जब पुलिस ने मनिहारी थाना कांड संख्या 293/25 के आरोपी को … Read more
- बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, टेढ़ागाछ-धवैली वार्ड 05 के लोग बेहाल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे बारिश होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षा में ही सड़क … Read more




























