बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं सामेकित बाल विकास कार्यक्रम के सभी कार्यक्रम की समीक्षा की गई
जिले में कुल 195 संक्रमित व्यक्ति है संक्रमण के समय भी स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाना हमारा कर्तव्य
जिले में दिसम्बर माह तक 18+ सभी व्यक्तिओ का सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित
किशनगंज /संवादाता
जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण तथा सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा, आदि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। डीआरडीए स्थित रचना भवन में सोमवार को जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं समेकित बाल विकास कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सबसे पहले जिलाधिकारी द्वारा आईसीडीएस की समीक्षा की गई,जिसमे डीपीओ मंजूर आलम के द्वारा बाल विकास परियोजना अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओ,पोषक आहार वितरण,आंगनबाड़ी केंद्र संचालन,धात्री महिलाओं को आहार वितरण, बच्चो के सम्पूर्ण टीकाकरण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा आईसीडीएस कर्मियो के सहयोग से कोविड टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।मासिक टीएचआर वितरण में लाभुकों को पोषाहार उपलब्ध कराना,सुनिश्चित करने हेतु वरीय पदाधिकारियों से औचक निरीक्षण करवाने का निर्देश दिया गया ।सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो के कुपोषण जांच,प्री स्कूलिंग,पोषाहार वितरण हेतु नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।कन्या उत्थान योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवार को दिलवाने हेतु मोबलाइज करने का निर्देश दिया गया तथा डीएम ने सख़्त निर्देश दिया कि जन कल्याण की योजनाओ का लाभ पात्र लोगो को दिलवाने में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायगी।
स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में सिविल सर्जन, डॉ श्रीनंदन ने जानकारी दी कि प्रखंडवार कोविड टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, किशोर-किशोरी कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, टीबी नियत्रंण, अंधापन, गैर संचारी रोग, एएनसी जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव,अस्पताल में प्रसव से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है तथा समीक्षा बैठक में कोरोना टेस्टिंग,ट्रीटमेंट,वैक्सीनेशन के कार्यों पर मुख्य रूप से समीक्षा हुई। साथ ही, लक्ष्य अनुरूप टेस्टिंग तथा कोविड वैक्सीनेशन व मानक अनुसार ट्रीटमेंट का निर्देश दिया गया।इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में टेलीमेडिसिन समेत चिकित्सकीय सुविधा,मेडिकल किट व जांच,अवेयरनेस,सामुदायिक रसोई से भर्ती कोविड मरीजों के अटेंडेंट को खाना उपलब्ध करवाने आदि बिन्दुओं पर भी विस्तृत समीक्षा हुई।
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिले में दिसम्बर माह तक 18+ सभी व्यक्तिओ का सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को हर हाल में मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्सरे ,अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक , डिलीवरी रूम, सिटी स्कैन एवं 10 शय्या वाले बच्चा वार्ड की सुविधा दी जा रही है। जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
करोना टीकाकरण को बढ़ावा देने पर जोर
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य कोविड टीकाकरण की रफ्तार को बढाना है। कुल लक्ष्य को माह दिसम्बर तक पूर्ण करना है , टीकाकरण को लेकर आम जन में भ्रम, भ्रांति एवं अफवाह आदि गलत संदेश चली गई है जिसे दूर करना हम सभी का कर्त्तव्य हैं तथा इसे दूर करते हुए टीकाकरण की गति को बढ़ाना है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों धार्मिक गुरूओ, महादलित समुदाय के गण्यमान्य व्यक्तियों एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ आमजन में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने तथा लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रेरित करने के लिए सकारात्मक बैठक की गई है। जिले में कुल 10 टिका एक्सप्रेस के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं ग्रामीण इलाको के 02 वार्डो में 45+ व्यक्तिओ को टीका एक्सप्रेस के द्वारा टीकाकरण किया जायेगा ।इसके अलावा बुनियाद केंद्र के वाहन के द्वारा शहर के 18+ के सभी व्यक्तिओ का टीकाकरण किया जा रहा है तथा टीकाकरण के साथ आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है ।आमजनों को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वार्ड से 04 शिक्षक एव आंगनवाडी सेविका ,सहायिका का सहयोग लिया जाने का निर्देश दिया गया है | टीका एक्सप्रेस के द्वारा केयर के डी टी एल प्रशान्जित विस्वास के मार्गदर्शन में शहर के कुल 34 वार्डो में टिका एक्सप्रेस चलाया जा रहा है । टीका एक्सप्रेस के माध्यम से किए जा रहे टीकाकरण की गति को बढाने एवं अधिक से अधिक टीकाकरण हेतु कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में कुल 195 संक्रमित व्यक्ति है अन्य प्रदेश से आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच आवश्यक :-
सिविल सर्जन् डॉ श्रीनंदन ने बताया जिले की रिकवरी रेट अभी भी 97.01 है उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के दुसरे डोज की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया ,जिले में प्रतिदिन 8920 योग्य व्यक्ति के टीकाकरण कराने का लक्ष्य के अनुसार सभी सत्र स्थलों पर कार्य करने का निदेश स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया।जिले में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण केन्द्रों में टीकाकरण अभियान जोर शोर से चल रहा है। वर्तमान में जिले में कुल 130522 लोगो को प्रथम डोज एवं 29010 व्यक्ति को दूसरा टिका लगाया गया है ।
संक्रमण के तीसरे वेब की पूर्व तैयारी को लेकर निर्देश दिया गया :
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा आने वाले समय में संक्रमण के तीसरे वेब की आने की सम्भावना है उसके लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधा को सुचारु रूप से क्रियान्वयन करने हेतु जिले के सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन एवं सभी प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया| जिसमें सातों प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कम से कम 10 बच्चो वाला बेड तथा आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का दिशा निर्देश दिया गया है |
समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम ,सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक, डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार , इपिडेमियोलॉजिस्ट रीना प्रवीण, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ.अमित कुमार,केयर के प्रशुनजीत प्रमाणिक, सी -फार के जिला समन्वयक ,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , सभी महिला पर्यवेक्षिका ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक, लेखापाल आदि उपस्थित रहे|
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजितबहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। … Read more
- नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा … Read more
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवानाप्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए … Read more
- आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार … Read more
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो … Read more
- विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,सक्षम कटिहार इकाई की ओर से रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया … Read more
- रामपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनहसनगंज /कटिहार – प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। … Read more
- रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,विधायक कविता पासवान ने किया उद्घाटनखेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा और प्रतिभा को मिलता है मंच – रश्मि सिंह कोढा/कटिहार – कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में आयोजित रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट … Read more



























