किशनगंज /संवादाता
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा लॉकडाऊन इन्फोर्समेंट, कोविड 19 वैक्सीनेशन,कोरोना सैम्पलिंग, कंटेनमेंट जोन, सामुदायिक रसोई संचालन,खाद्यान्न वितरण की अद्यतन स्थिति को लेकर बीडीओ, सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखण्ड समुदाय उत्प्रेरक के साथ वीसी के माध्यम से वर्चुअल समीक्षा बैठक की गई
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि जिलाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश ने वर्चुअल बैठक कर लॉकडाऊन इन्फोर्समेंट,कोरोना वैक्सीनेशन,कोरोना टेस्टिंग/ सैम्पलिंग, कंटेनमेंट जोन सेनिटाईजेशन,कम्युनिटी किचेन संचालन,खाद्यान्न वितरण व कालाबाजारी का जायजा लिया।इसके अतिरिक्त,स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के होम आइसोलेशन में टेलीमेडिसिन समेत चिकित्सकीय सुविधा,मेडिकल किट व जांच,अवेयरनेस,सामुदायिक रसोई से भर्ती कोविड मरीजों के अटेंडेंट को खाना उपलब्ध करवाने आदि बिन्दुओं पर भी विस्तृत समीक्षा हुई।
डीएम ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 1जून तक प्रभावी लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात् 8 जून तक कतिपय छूट के साथ विस्तारित किया गया है।सभी प्रखण्ड में सख्ती से लॉकडाउन का अनुपालन हेतु सभी सीओ, एसएचओ ,बीडीओ को निर्देशित किया गया कि समन्वय के साथ लगातार गस्ती कर अनुपालन सुनिश्चित कराएं। निर्धारित समयानुसार दुकानों को बंद कराए ,उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करें।कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा हेतु वैक्सीनेशन का कार्य जिला के सभी सीएचसी,पीएचसी व विशेष सत्र स्थल तथा मोबाइल वाहन के माध्यम से घर घर जाकर कोविड 19 वैक्सीनेशन का प्रथम डोज के साथ दूसरा डोज भी दिया जा रहा है।समीक्षा के क्रम में वैक्सीनेशन कार्य में अपेक्षाकृत तीव्रता नहीं परिलक्षित होने पर डीएम ने निर्देश दिया कि लोगो को जागरूक कर लक्ष्य अनुरूप शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।प्रत्येक पीएचसी ,सीएचसी के अतिरिक्त मोबाइल टीकाकरण वाहन अर्थात् टीकाकरण रथ एक्सप्रेस को प्रत्येक दिन 100 वैक्सीनेशन निश्चित रूप से कराने होंगे तथा ध्यान रखना होगा कि बिहार के लोगो का ही वैक्सीनेशन हो।
जिले में टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियों के निवारण हेतु डीएम ने सभी बीडीओ , सीओ, एसएचओ,बीएचएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने प्रखण्डों का क्षेत्र भ्रमण कर पूर्वाग्रहों से ग्रसित लोगों से उनके भ्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर उनके सभी भ्रांतियों का निवारण करें और बताएं कि कोरोना से बचाव हेतु दिया जाने वाला टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु हथियार भी है।
कोविड सैंपलिंग/ टेस्टिंग कार्य की समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा सभी एमओआईसी,बीएचएम को सख्त निर्देश दिया कि रैपिड एंटीजन से कोविड जांच आधिकाधिक कराएं।यद्यपि हाल के दिनों में कोविड पॉजिटिविटी दर में गिरावट देखने को मिली है तथापि अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है और ग्रामीण क्षेत्रो मे आधिकाधिक टेस्टिंग कराएं।कैंप मोड में स्थल चिन्हित कर आरटीपीसीआर जांच भी कराना सुनिश्चित कराएं।सभी प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक को सख़्त निर्देश दिया गया कि लक्ष्य अनुरूप प्रत्येक दिन 100 रेपिड एंटीजन टेस्ट अवश्य करवाना सुनिश्चित करें।आरटीपीसीआर हेतु भी सैंपल कलेक्ट कर जांच हेतु भेजवाए।
कोरोना संक्रमित मरीजों के ट्रीटमेंट के संबंध में डीएम ने कहा कि सभी पीएचसी ,सीएचसी स्थानीय होम आइसोलेशन वाले मरीजों के नियमित फॉलो अप करें तथा हिट ऐप पर संक्रमित मरीज के स्वास्थ्य का अपडेट संधारित करे।टैग किए गए स्वास्थ्य कार्यकर्ता संक्रमित मरीज के घर जाकर उनका ऑक्सीजन लेवल तथा बुखार निश्चित रूप से जांच कर हिट (होम आइसोलेशन ट्रेकिंग) एप पर फोटो सहित अपलोड करें।ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मरीज को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार कोविड केंद्र में भर्ती कराए।
वैक्सीनेशन,टेस्टिंग,ट्रेकिंग ,ट्रीटमेंट, लॉकडाउन अनुपालन ,खाद्यान्न उपलब्धता, आवश्यक वस्तुओं व दवा,उपकरण की उपलब्धता समेत उनका मूल्य नियंत्रण व कालाबाजारी रोकने आदि पर आवश्यक निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में एडीएम, ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त,मनन राम, डीटीओ रवींद्रनाथ गुप्ता, सिविल सर्जन, डॉ श्रीनंदन,एसडी सी मंजूर आलम व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- वर्ल्ड ब्लड डोनर्स डे पर रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रहितकिशनगंज। वर्ल्ड ब्लड डोनर्स डे के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, किशनगंज द्वारा तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विशाल … Read more
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे … Read more
- मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजितकिशनगंज /प्रतिनिधि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय (गृह विभाग) तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के … Read more


























