एकतरफा मुकाबले में टारगेट क्रिकेट अकादमी 213 रनों से विजयी

SHARE:


किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2024-25 ए डिविजन का आज मुकाबला टारगेट क्रिकेट अकादमी बनाम मोहम्मडन स्पॉटिंग क्लब के बीच 30-30 ओवरों का मैच रूईधासा मैदान में खेला गया टॉस kdca अध्यक्ष संगीता जैन ने उछाला टारगेट क्रिकेट अकादमी के कप्तान ईनाम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 293 रन बनाएं।

जिसमें शौर्य कुमार ने 88 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 103 रन ईनाम जमील ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 10 चोके और 2 छक्के की मदद से 68 रन आयान शोएब ने 24 गेंदो का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाएं एवं विशाल ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके ओर 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए वही मोहम्मडन स्पॉटिंग की

ओर से गैंदवाजी करते हुए अरशद ने 2 विकेट ग़ालिब ने 1 विकेट हासिल किया 293 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मडन स्पॉटिंग क्लब सभी विकेट खोकर16.3 ओवर में 80 रन ही बना सकी जिसमें बाबर ने 12 रन मूसा ने 12 रन एवं अरशद ने 10 रनों का योगदान दिया ।

वहीं टारगेट की ओर से गेंदबाजी करते हुए नैरित ने 4 विकेट इब्राहिम ने 2 विकेट एवं ईनाम ने 1 विकेट हासिल किए 68 रन एवं 1 विकेट लेने वाले टारगेट क्रिकेट अकादमी का ईनाम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के अम्पायर थे सुलेमान एवं जयदीप स्कॉरर गुलफराज संयोजक थे तारिक ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई