महाकाल मंदिर में महाशिव रात्रि पर भक्तों ने किया जलार्पण,भक्तों का दिन भर लगा रहा तांता

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शहर के रुईधासा महाकाल मंदिर में भी बाबा महाकाल की पूजा की गई। भक्त बाबा महाकाल को जलार्पण करने पहुंचे थे।मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में महाकाल बाबा की पूजा अर्चना की गई।

बाबा साकेत ने बताया कि महाशिवरात्रि का बड़ा महत्व है।जो भक्त इस दिन बाबा को जलार्पण करते हैं उनका महत्व अलग होता है।कई भक्तों ने बाबा को जलार्पण किया।महाकाल बाबा को जलार्पण के लिए भक्त सुबह 7 बजे से ही मंदिर पहुंच रहे थे।मंदिर में महिला भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी थी।देर रात तक भक्त बाबा के दरबार में पहुंचते रहे।भक्तों द्वारा इस दौरान सुख शांति और संवृद्धि की कामना भगवान महाकाल से की गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई