कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनमारी से 50 बच्चे बस पर सवार होकर परिभ्रमण के लिए रवाना हुए।
बस को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। परिभ्रमण के क्रम में बच्चों को कलाम कृषि कालेज अर्राबाड़ी,टी बगान,ड्रागन फ्रूट बगान इत्यादि जगहों का भ्रमण कराया गया।

इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों को खिताबी ज्ञान के साथ साथ इतिहास और देश प्रदेश की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को करीब से देखने का मौका मिलता है।
इससे बच्चों में आत्मविश्वास और ज्ञान को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर शिक्षक शमीम अख्तर,मु इस्माइल, मुन्नी कुमारी,नीलू दास,समपा घोष, रसोईया चंदना देवी, कविता देवी, भूमि दाता कृष्ण प्रसाद सिंह, डॉ विष्णु प्रसाद सिंह इत्यादि मौजूद थे

























