मनीष कुमार सिंह बने पूर्णियां सहकारी संघ अध्यक्ष: दिघलबैंक में आयोजित हुआ अभिनन्दन समारोह

SHARE:

दिघलबैंक /मुरली धर झा

शनिवार को दिघलबैंक पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह को पूर्णिया प्रमंडल (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार) के सहकारी संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह दिघलबैंक स्थित उनके निवास परिसर में हुआ।
गौड़तलब है की 2 दिन पूर्व बिहार सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद कुमार द्वारा मनीष कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर प्रखंड के कई पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों ने भाग लिया। उन्होंने मनीष कुमार सिंह को बधाई दी और अपने विचार व्यक्त किए।

दिघलबैंक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश सिंह ने इस मौके पर दिघलबैंक की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनीष कुमार सिंह को इस मुकाम तक पहुँचाने में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। गणेश सिंह ने यह भी कहा कि इतनी कम उम्र में पूर्णिया प्रमंडल के सहकारी संघ का अध्यक्ष बनना सभी के लिए गर्व की बात है।

अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि मनीष कुमार सिंह का पहले पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बनना और अब पूर्णिया प्रमंडल (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार जिलों) के सहकारी संघ का अध्यक्ष बनना, न केवल दिघलबैंक बल्कि पूरे किशनगंज जिले के लिए गौरव का विषय है।

इस समारोह में दिघलबैंक मुखिया पूनम देवी, धनगाढ़ा पैक्स अध्यक्ष फैयाज़ आलम, सिंघीमारी पैक्स अध्यक्ष फिरोज आलम, लोहागारा पैक्स अध्यक्ष शिव नारायण यादव, मुखिया अखिलेशुर रहमान, तुलसिया पैक्स अध्यक्ष अंशु चौधरी, राजू सिंह, भानु चौबे, बबलू हेमब्रम, जागेश्वर गोस्वामी, राजकुमार साह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिलीप कुमार और नासिम, भूषण यादव, विजय सिंह सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई