कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
शनिवार को डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सकोर गांव पहुंचे।यहां दोनों पदाधिकारी ने किसानों से बातचीत की। प्रस्तावित आर्मी कैम्प से संबंधित स्थल का निरीक्षण किया ।
इस दौरान वहां मौजूद किसान व अन्य ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए।
ज्ञात हो कि सरकार की ओर कोचाधामन और बहादुरगंज अंचल अंतर्गत सतभीट्टा सकोर नटुआ पाड़ा मौजा में प्रस्तावित सेना स्टेशन निर्माण को लेकर दो सौ एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है।

























