दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को धूमधाम से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित समारोह का विधिवत उद्घाटन अतिथियों के द्वारा किया गया।कार्यक्रम अत्यंत भव्य, प्रेरणादायक और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी जिसे देख कर अभिभावक और दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद स्माइल अहमद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यालय को एक नई पहचान देते हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने छात्रों को एक बेहद प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण की भावना अपनाने की सलाह दी तथा कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।अन्य अतिथियों में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने भी छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक विषयों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर आधारित लगभग 35 से 40 आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर अभिभावक भी अत्यंत उत्साहित और गौरवान्वित हुए।

मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के प्रिंसिपल फरहीन इकबाल ,निदेशक आसिफ इकबाल का विशेष धन्यवाद किया कि उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इतना उत्कृष्ट और सुव्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही सभी शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम की भी सराहना की गई।निदेशक आसिफ इकबाल ने कहा कि छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा भी देना उद्देश्य है ।इस अवसर पर ए डी एम ओ आदित्य कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार रंजन, डॉ जकी अतहर, डॉ आसिफ सईद,जाहिदुर रहमान, मेराजुल हसन,हबीबुर रहमान,मिक्की साहा, असद इकबाल, जकी अंजार,खुर्शीद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे


























