किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के एमजीएम मेडिकल कॉलेज रोड में एक गैस एजेंसी के पास कॉलेज के बि फार्मा के एक छात्र का बदमाशों के द्वारा मोबाइल छीन कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित छात्र आलमनगर मधेपुरा निवासी ओम कुमार ने घटना की प्राथमिकी शुक्रवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त छात्र 11 फरवरी को हॉस्टल से दवाई लेने निकले थे।तभी गैस वितरक के गोदाम के पास बाइक सवार तीन बदमाश आए और युवक के हाथों से मोबाइल छीन लिया।तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार थे।
बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए।मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


























