भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/ठाकुरगंज/राज कुमार

सखुआ डाली पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन भेदोंमनी के बूथ संख्या 298/299 पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सुना मन की बात कार्यक्रम।सखुआडाली पूर्व मुखिया सह किसान मोर्चा प्रदेश कार्य करनी सदस्य मोहन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मन की बात 121वा संस्करण में माननीय प्रधानमंत्री ने पहलगाम में मारे गए लोगों को याद करते हुए की। उन्होंने कहा- इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। पूरे विश्व ने संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले से देश के लोगों का खून खौल रहा है। पीड़ित परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने देशवासियों से अपील किया कि एक पौधा अपने मां के नाम जरूर लगाए।

कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ भाजपा सदस्यों को मोहन सिंह, कौशल यादव, मुकेश हेंब्रम एवं गौरव गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम, जिला प्रवक्ता कौशल यादव, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सह IT CELL प्रभारी गौरव गुप्ता, ग्रामीण उपाध्यक्ष तूफान सिंह, ग्रामीण मंत्री बीरबल शर्मा, पूर्व सरपंच कुशेश्वर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य इफ्तिखार आलम, मुरलीधर सिंह, चंदन कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, विश्वनाथ साह, वासुदेव साहनी, गणेश कुमार सिंह, टिंकू सिंह, कलुआ सिंह, हालू सिंह, धनी लाल सिंह, संजय शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या ग्राम वासी उपस्थित थे।

Leave a comment

भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात