कांफ्रेंस में हजरत मुहम्मद के शिरत पर किया गया फोकस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड के मजगामा पंचायत के मजगामा गांव में फैजान ए ताजूस शरिया कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। तिलावते कुरान पाक के साथ शुरू हुए कांफ्रेंस सामूहिक दुआ के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर मौलाना सोहेल चतुर्वेदी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद के शिरत पर फोकस किया।

उन्होंने कहा कि जैसा मेरे नबी हजरत मुहम्मद का शिरत किरदार था वैसे किरदार वाला बनों। उन्होंने शिक्षा पर भी बल देते हुए कहा कि शिक्षित बनो तभी कामयाबी है। कांफ्रेंस को कई उलेमाओं ने भी संबोधित कर मजहब ए इस्लाम के पांच स्तंभ तोहिद, नमाज,रोजा,जकात और हज पर फोकस किया। कांफ्रेंस में मंच का संचालन मौलाना कौनेन रजा ने किया।

कांफ्रेंस में मजगामा पंचायत के उप मुखिया तनवीर आलम, वार्ड सदस्य मंजर आलम,बाबूल आलम समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कांफ्रेंस का सफल संचालन में मौलाना मसूद रजा, सामाजिक कार्यकर्ता सादिक आलम,अतहर प्रवेज, इकबाल हुसैन,अदिब अंजुम असगर, फिरोज आलम,मु अकमल,मु बबलू,मु नाहिद,शाह गुलाम,मु बदीर आलम, सलमान अख्तर,मुजम्मिल आलम,नईम अख्तर,साबान रजा समेत कई ग्रामीण सक्रिय रहे।

Leave a comment

कांफ्रेंस में हजरत मुहम्मद के शिरत पर किया गया फोकस