न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :भाजपा युवा मोर्चा टेढागाछ ने सेवा सप्ताह के तहत किया वृक्षारोपण।

किशनगंज/विजय कुमार साह

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिवस (17 सितम्बर) पर भाजयुमो टेढागाछ 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी । इसी के तहत मंगलवार को युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार ने टेढागाछ प्रखण्ड अन्तर्गत कालपीर बीबीगंज पंचायत में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। मौके पर श्री विवेक कुमार ने कहा कि आगामी 17 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस है ।

इसलिए इस पुरे सप्ताह को युवा मोर्चा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। इसके तहत आज अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। आगामी दिनों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, गरीब बच्चों को पढाई सामग्री वितरण, महादलित बस्ती में भोजन और फल वितरण जैसे कार्य करेगी।

कार्यकम में युवा मोर्चा टेढागाछ के कोषाध्यक्ष सुभम साह, मंत्री सुब्रत सिन्हा, महामंत्री मनुरंजन दास, मिडिया प्रभारी मनुरंजन कुमार एवं कार्यकर्ता रोहित साह, कुन्दन कर्मकार, अर्श कर्मकार आदि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment