पूर्णिया :पुलिस ने लाखो रुपए के स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल 

SHARE:

पूर्णिया /प्रतिनिधि

जिले के के हाट सहायक थाना अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 48.01 ग्राम स्मैक(Brown Sugar)के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।एसपी आमिर जावेद द्वारा बताया गया की गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि पशुपालन कार्यालय के पीछे शिवम कुमार पिता- अरविंद कुमार साकिन-धमदाहा वार्ड न 03 थाना- धमदाहा जिला पूर्णिया नाम का अपराधी नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री का व्यापार कर रहे हैं।

 उक्त सूचना के सत्यापन आवश्यक कार्रवाई हेतु  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री पुष्कर  कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष के हाट सहायक पु अ नि रंजीत  कुमार महतो, थानाध्यक्ष मरंगा पु अ नि पंकज आनंद एवं अन्य पुलिसकर्मी के सहयोग से चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में उक्त स्थान से स्मैक(Brown Sugar)-48.01 ग्राम,एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा स्मैक(Brown Sugar) की खरीद बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई