किशनगंज /सागर चन्द्रा
पारिवारिक विवाद से नाराज महिला ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद मझिया वकील टोला निवासी अस्मेतुन निशा पति शमशुद्दीन की तबीयत बिगड़ने लगी।
उसकी लगातार बिगड़ती स्थिति को देखकर परिजनों को खतरे का आभास हो गया। परिजनों ने फौरन पीड़ित महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ससमय समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने से उसकी जान बच गई।





























