न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिला पदाधिकारी ने मेडिसिन किट वितरण की मॉनिटरिंग करते हुए शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का दिया आदेश

फ्रंटलाइन वर्कर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के आवासन के लिए होटल डीडी रेसिडेंसी में व्यवस्था का दिया गया निर्देश

किशनगंज/संवादाता

मंगलवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा कोविड-19 के फैलते संक्रमण एवं उनके रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग किशनगंज के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई ।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा किशनगंज जिला अंतर्गत बनाए गए कंटेनमेंट जोन एवं होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग के मानक के अनुसार दी जा रही सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में सिविल सर्जन किशनगंज से जानकारी ली गई।

सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन के द्वारा बताया गया कि किशनगंज जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों सहित जिला मुख्यालय में बनाए गए होम आइसोलेशन एवं आइसोलेशन सेंटर में रह रहे व्यक्तियों को मेडिसिन किट का वितरण कर दिया गया है।

जिला पदाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन किशनगंज को निर्देशित किया गया कि मेडिसिन किट के वितरण की मॉनिटरिंग करते हुए शत प्रतिशत वितरण करना सुनिश्चित करें।

वहीं चिन्हित आइसोलेशन केंद्र में साफ-सफाई , स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के मॉनिटरिंग करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन को दिया गया।


जिला पदाधिकारी के द्वारा किशनगंज जिले के स्वास्थ्य विभाग के (कोविड-19 संक्रमित) फ्रंटलाइन वर्कर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के आवासन के लिए होटल डीडी रेसिडेंसी ( एसएसबी कैंप के पास)को चिन्हित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का निर्देश जिला स्वास्थ्य प्रबंधक किशनगंज को दिया गया।मालूम हो कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार 598 पहुंच चुकी है वहीं बीमारी से 372 लोग ठीक हो चुके है । जबकि 222 का इलाज अभी चल रहा है ।जिले में बीमारी से 5 लोगो की मौत हुई है ।


बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन , जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment