न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :चाइनीज वायरस संक्रमितों की संख्या 43 हजार के पार अभी तक बीमारी से 269 की मौत

पटना /डेस्क

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 1749 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहीं 731 मामले 26 जुलाई को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद दर्ज किए गए है । राज्य के अलग अलग जिलों में पिछले 2 दिनों में 2480 नए मरीज मिले है जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 43591 पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि राजधानी पटना में 411 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में  अब तक कुल 27844 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोविड 19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 13011 है।

राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 67.73 है।स्वास्थ विभाग के मुताबिक़ राज्य में अभी तक बीमारी  से 269 की मौत हो गई ।मंगलवार को एनएमसीएच में 4 मरीजों की मौत हो गई ।जिसमे पटना निवासी 75 व 65 वर्षीय दो मरीज, जहानाबाद निवासी 50 वर्षीय मरीज, रोहतास निवासी 55 वर्षीय मरीज है शामिल है ।नोडल पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि 12 नए मरीजों को अस्पताल में आज भर्ती करवाया गया है ।

स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पदभार ग्रहण करने के बाद एनएमसीएच का दौरा किया और आवश्यक दिशा निर्देश उनके द्वारा प्रदान किया गया है ।मालूम हो कि covid 19 मरीजों के लिए अशोका होटल को भी तैयार किया जा रहा है ।हालाकि अभी भी 20 हजार लोगों के हर दिन टेस्ट के लक्ष्य को प्राप्त करने में बिहार सरकार पीछे है ।मालूम हो कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हर दिन 20 हजार लोगों का टेस्ट करने को लेकर अधिकारियों को सख्ती से आदेश दिया गया था उसके बावजूद 24 घंटे में स्वास्थ विभाग के मुताबिक 16275 टेस्ट किए गए है ।

Share this news

Leave a Comment