न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :दरभंगा से दिल्ली जा रही बस और कार में टक्कर 5 लोगो की मौत ,दर्जनों घायल

देश/डेस्क

रविवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है ।हादसे में 5 लोग की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे है ।जानकारी के मुताबिक कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक निजी बस और कार की टक्कर हुई, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 18 लोगों का इलाज चल रहा है।

बस दरभंगा (बिहार) से दिल्ली जा रही थी।हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।हादसे पर मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की है और घायलों का बेहतर इलाज हो उसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है । 

Share this news

Leave a Comment