न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार : किर्गिस्तान में फंसे अमदाबाद प्रखंड के मेडिकल स्टूडेंट को अपने वतन वापसी को लेकर ग्रामीणों ने भारत सरकार से लगाई गुहार

रितेश रंजन

कोरोना महामारी के कारण किर्गिस्तान में बिहार के कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड के मेडिकल स्टूडेंट को अपने वतन की वापसी को लेकर ग्रामीणों ने भारत सरकार से लगाई गुहार

कोरोना महामारी के कारण किर्गिस्तान में फसे छात्र को अपने वतन वापसी को लेकर सरकार से लगा रहे हैं गुहार ,कटिहार के अमदाबाद प्रखंड के ग्रामीण एवं छात्रों के अभिभावक किर्गिस्तान में फंसे मेडिकल छात्रों की वतन वापसी को लेकर प्रदर्शन कर भारत सरकार से उनकी सकुशल वापसी की मांग कर रहे है प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के लगभग 2500 से ज्यादा भारतीय मेडिकल छात्र फंसे हुए हैं ।

ज्यादातर छात्र, यूपी बिहार व झारखंड के हैं जैसा कि ग्रामीण एवं छात्र के अभिभावक ने बताया कि भारत सरकार के तरफ से किसी भी तरह की राहत देने या उन्हें वापस लाने की कोशिश नहीं की जा रही है किर्गिस्तान में पिछले 4 महीने से संपूर्ण लॉकडाउन के वजह से छात्र फंसे हुए हैं ।

छात्र बताते हैं कि हम सब ने मिलकर किर्गिस्तान के भारतीय दूतावास से संपर्क साधने की कोशिशों के बाद भी उन्हें उनके वतन वापसी को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है ऐसे में मेडिकल छात्र काफी हताश हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के भी छात्र वहां फंसे हुए हैं छात्र के अभिभावक ने सरकार से अपने बच्चों को वतन वापसी की मांग को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं अब ऐसे में भारत सरकार को चाहिए कि बाहर देशों में फंसे मेडिकल छात्रों को उनके वतन वापस लाना चाहिए

Share this news

Leave a Comment