न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज: बूढ़ी कनकई नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार के दिन लौचा पंचायत के बूढ़ी कनकई नदी में एक अज्ञात पुरूष के शव के देखे जाने के बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।वहीं ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज राजेन्द्र प्रसाद अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को लौचा पंचायत के बूढ़ी कनकई नदी से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।


वहीं सर्किल इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि शव की शिनाख्त अबतक नही हो सकी है परंतु शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इससे पूर्व ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है।शव के शरीर में कई जगह सिलाई के निशान दिख रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जांच कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।

Share this news

Leave a Comment