न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क निर्माण में भारी अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश

किशनगंज/इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत  परलाबाड़ी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 में मनरेगा योजना मद से कराये गए कार्य मे बड़े पैमाने पर अनियमित बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक
वार्ड सदस्य  शाहेना बेगम प्रतिनिधि मो. याकूब के द्वारा  सड़क का निर्माण किया जा रहा है । तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी राशि की किस प्रकार पंचायत में लूट खसोट की जा रही है।ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि रफीक के घर से सुरजला बांस झार तक सड़क निर्माण कार्य किया गया है।

जबकि कार्य स्थल पर प्राकलन पट भी नही लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि महज आठ ट्रेक्टर मिट्टी डालकर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़को को ड्रेसिंग भी नहीं कराया गया। और बरसाती पानी से सड़क की स्तिथि पहले से भी खराब हो गया है।  ग्रामीणों का आवाजाही सड़क से पूरी तरह ठप्प है।ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की जांच कराये जाने की मांग जिला पदाधिकारी डाॅ आदित्य प्रकाश एवं ,एम आईएम  विधायक कमरुल होदा और बीडीओ से की है ।

Share this news

Leave a Comment