न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : कोरोना से जिले में 2 की मौत ।कई स्थानों को किया गया सील

किशनगंज/संवादाता

सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार को कोरोना से दूसरी मौत हो गई ।मालूम हो कि शहर के रूईधासा निवासी न्यायालय कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर किया गया था और भागलपुर ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया ।मालूम हो कि बुधवार को जिले में बीमारी से पहली मौत हुई थी ।

वहीं जिला प्रशासन द्वारा बीमारी के बढ़ते मामलों के बाद रूईधासा ,एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स क्वार्टर सहित अन्य स्थानों को सील करवाया गया है । बांस बल्लो से पूरी तरह सड़क को बंद कर दिया गया है ताकि किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश ना हो ।सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को मंडल कारा के 3 कैदी के भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर है जिन्हे क्वारटीन कर दिया गया है ।

मालूम हो कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई है ।जिला प्रशासन द्वारा लोगो से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की जा रही है उसके बावजूद लोग बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जो की चिंता की बात है ।

Share this news

Leave a Comment