किशनगंज :रक्तदान करने वाले 120 रक्तवीरो को अल रिफाह फाउंडेशन ने किया सम्मानित

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

रक्तदान महादान है, किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस पुण्य कार्य में सभी को बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। रक्तदान से शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे शरीर स्वस्थ होता है। उक्त बातें एआईएमआई एम के विधायक अंजार नईमी ने बहादुरगंज प्रखंड के बगीचा हाट में आयोजित सम्मान समारोह में कही।

मालूम हो कि अल रिफाह फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कैंप लगाकर आम लोगों को मुफ्त सेवा दिया गया, साथ ही अल रिफाह फाउंडेशन के अध्यक्ष रियाज राही ने बताया कि कार्यक्रम में 120 रक्तदानियों व रक्तदान से जुड़ी रहने वाली संस्थाओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया है|

वहीं अल रिफाह फाउंडेशन के सदस्य आशिक इलाही वह मकसूद शेख ने बताया की रक्तदान करने में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाले दानियों का उत्सावर्धन करने के लिए रविवार को किशनगंज जिला के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत बगीचा हाट में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था जिसमें बाल मेला लगा कर बच्चों के मनोरंजन के लिए खेलकूद भी दिखाया गया।

वहीं ठाकुरगंज क्षेत्र संख्या 11 से जिला पार्षद फैजान अहमद ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। किसी की जिंदगी बचाने की सुखद अनुभूति खास होती है।अल रिफाह फाउंडेशन समेत अन्य संगठनों व युवा रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान का ही नतीजा है कि कभी किसी को रक्त की कमी के चलते जान नहीं गंवानी पड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान बलाग़त सरफ़राज़मुख्य अतिथि:अंजार नईमी MLA बहादुरगंज,नुदरत महजबी जिला परिषद अध्यक्ष किशनगंज,डॉ मुस्तफा, मासूम रज़ा, वसिकुर रहमान, Aimim प्रखंड अध्यक्ष तौसीफ आलम, Er सुभाष सिंह, इमरान जिला परिषद क्षेत्र संख्या 05, आदि मौजूद रहे।
















सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!