किशनगंज : दिघलबैंक में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आत्मनिर्भर भारत युवा उन्मुखी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा दिघलबैंक प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम मालटोली में आत्मनिर्भर भारत युवा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के 80 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर श्री रणजीत कुमार सिंह पूर्व परियोजना पदाधिकारी, मो शफदर शम्शी ,आरफीन साधन सेवी एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक शाहजहां अंसारी नेहरू युवा केन्द्र किशनगंज के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दिघलबैंक प्रखण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनोज कुमार सिंह, दुनो कुमारी, कुश गिरी,जलन्धर सिंह ,रंजनी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत जनजागरण अभियान, डिजिटल इंडिया, युवाओं में सकारात्मक सोच एवं फिट इंडिया विषयों पर चर्चा की गई।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!