न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कलवर्ट बनाने की मांग को लेकर दिया गया धरना

कलवर्ट नहीं बनने से ग्रामीण आक्रोशित

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से बहादुरगंज को जोड़ने वाली सड़क प्रखंड मुख्यालय के निकट कलवर्ट विगत पॉच वर्ष से टूटा हुआ है।जिससे आवागमन पूरी तरह ठप्प हैं।कलवर्ट बनाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शांति पूर्ण तरीके से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया । बताते चले कि ये सड़क निर्माण कार्य विगत वर्ष 2014 मे शुरू हुआ था समय सीमा खत्म होने के कई साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूरी नही हो सकी हैं।जिससे यहां के लोगो मे काफी आक्रोश हैं।

आरसीसी पुल मुख्य सड़क पर क्षतिग्रस्त हो जाने से कई पंचायतों सहित बहादुरगंज एवं जिला मुख्यालय जाने का आवागमन पूरी तरीका से ठप्प पड़ा हुआ है। जिसको लेकर स्थानीय पूर्व प्रमुख आसिफ रहमान एवं स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया वही पूर्व प्रमुख आसिफ रहमान ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से टेढ़ागाछ से बहादुरगज जाने वाली मुख्य सड़क का काम संवेदक द्वारा किया जा रहा है लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी सड़क मुकम्मिल नहीं हो पाया है।

इसकी शिकायत विधायक और सांसद एवं जिला प्रशासन से लेकर स्कूटी इंजीनियर तक किया गया लेकिन मामला जस की तस है अब लोगों का सब्र का बांध टूटा है लोग आक्रोशित होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं।और जल्द आरसीसी कलवर्ट का निर्माण किया जाय,ताकि आवागम चालू हो सके।धरना पर्दशन में आसिफ रहमान पूर्व प्रमुख,इस्माईल आजाद पूर्व प्रमुख, मुस्ताक आलम,अबू ताल्हा, फरहान राही, कामरान अकमल, शमीम,नाइस आलम,अनन्ति देवी, प्रमिला देवी,शरीता देवी, अजहर राही समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment