न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस ने सीएसपी संचालक लूट मामले का किया उद्भेदन । एक गिरफ्तार

किशनगंज /अनिर्बान दास

सोमवार को पोठिया थाना क्षेत्र के महानंदा पुल के समीप सी.एस. पी.संचालक से हुए 2,77,000 लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन करने में सफलता हासिल की है ।। बुधवार को एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी ।मालूम हो सोमवार को पोठिया थाना अंतर्गत महानंदा पुल से लगभग 100 मीटर चिचुआवारी की तरफ सीएसपी कर्मी को अपराधियों ने मोटरसाइकिल से धक्का मार रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले थे ।जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दिया और

प्रत्यक्षदर्शियों एवं पीड़ित से मिली सूचना के आधार पर करवाई तेज कर दी । प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध हालात में गांधी चौक से भागने के क्रम में पुलिस ने पल्सर बाइक को रोका गया । जिसमें एक व्यक्ति भागने में सफल रहा, दूसरे को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।

एसडीपीओ श्री अंसारी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में वो अपना नाम फ़िरोज़ ग्वाला पिता मनोज ग्वाला फाटा पुकुर झाझी पारा थाना राजनगर जिला जलपाईगुड़ी का बताया ।जबकि दूसरे अपराधी का नाम मनीष पिता शिव फटा पुकुर बताया, साथ ही दबाब देने पर अपराध स्वीकार करते हुए लुटे गए रुपया में से12000 रुपया गाड़ी के के सीट के नीचे अन्य औज़ार रखने की बात बताई ।

एसडीपीओ श्री अंसारी ने बताया कि अपराधी ने ये भी बताया कि किशनगज थाना क्षेत्र के टाउन हॉल बस स्टैंड के पास 15-06-20 को 1,50,000 रुपया छीनने तथा 16-06-20 को बहादुरगंज से मोटरसाइकिल में रखा 100000 रुपया डिक्की खोलकर चोरी उसी ने की है।एसडीपीओ श्री अंसारी ने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment