न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गंडक बराज की मरम्मती में नेपाल अटका रहा रोड़े – जलसंसाधन मंत्री 

डेस्क /न्यूज लेमनचूस


मरम्मत नहीं हुआ तो अधिकांश हिस्से डूब जाएंगे बाढ़ में – मंत्री 


बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री संजय झा ने कहा कि वाल्मिकी नगर के गंडक बराज के करीब 36 गेट हैं और 18 गेट नेपाल की तरफ हैं, वहां जो बाढ़ से निपटने का सामान है उसमें उन्होंने बैरियर लगा रखे हैं जो आजतक कभी नहीं हुआ।

आगे बाढ़ का समय है उस तरफ बिहार सरकार ही जाकर बांध को ठीक करती है। 

श्री झा ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि वहां मैटिरियल ले जाने,काम करने, आवाजाही में वो(नेपाल) दिक्कत कर रहे हैं।श्री झा ने कहा कि मैं भारत सरकार के MEA को सारी स्थिति बताते हुए पत्र लिख रहा हूं। अगर वहां तक नहीं पहुंचे तो बिहार के ज्यादातर हिस्से बाढ़ में डूब जाएंगे ।

Share this news

Leave a Comment