पुलिस ने किशनगंज प्रेम पुल एवं बहादुरगंज लूट कांड का किया सफल उद्भेदन
गिरफ्तार अपराधी किशनगंज और अररिया जिले के है रहने वाले
अपराधियों के पास से चांदी,नकदी,बाइक, हथियार, मोबाइल जप्त
एसआईटी में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित -एसपी
किशनगंज /राजेश दुबे
किशनगंज पुलिस ने बीते दिनों बहादुरगंज थाना क्षेत्र एवं किशनगंज शहर में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है । एसपी कुमार आशीष ने आज पत्रकार वार्ता कर बताया कि किशनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम पुल में गैस एजेंसी कर्मचारी से हुई डेढ़ लाख की लूट एवं बहादुरगंज थाना अन्तर्गत बाभनटोली डायभर्सन पर विशनपुर के सोना-चाँदी व्यापारी सुशील कुमार अग्रवाल के साथ हथियार के बल पर अपराधियों द्वारा की गई लूट का सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया है ।
वहीं इस पूरे उद्भेदन में सबसे चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस कांड में लाइनर का काम एक हारे हुए मुखिया प्रत्याशी ने किया था ।उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम पंचायत चुनाव-2021 के पराजित मुखिया प्रत्याशी मो0 मसुद आलम को टेढ़ागाछ से गिरफ्तार किया गया।
उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगियों तथा लूट की पूरी योजना को विस्तृत रूप से बताया।जिसके बाद मसूद आलम की निशानदेही पर लूटी गई राशि, जेवर, मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को जप्त किया गया।श्री कुमार ने बताया कि मुखिया चुनाव में हारने के बाद मसूद आलम की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी, जिस वजह से उसने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया ।
एसपी श्री कुमार ने बताया कि व्यवसाई द्वारा करीब 2.50 से 3 किलो ग्राम चाँदी के जेवर की लूट का मामला दर्ज करवाया गया था ।जबकि अपराधियों के पास से 5.257 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है ।जिसपर व्यवसाई द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया है । एसपी श्री कुमार ने बताया कि दोनों मामलो में दस अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है ।अपराधियों के पास से देशी कट्टा ,जिंदा कारतूस, 3 मोटर साइकिल एवं 9 मोबाइल भी जप्त किया गया है ।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम मो0 मसुद आलम टेढ़ागाछ,मो0 साबिर अररिया,मो0 मुस्लिम अररिया,प्रदीप चौधरी अररिया,राजू साह अररिया,मो0 नौशाद उर्फ शीतल अररिया,महबुब आलम टेढ़ागाछ,रतन कुमार शर्मा टेढ़ागाछ,विकास कुमार साह टेढ़ागाछ,मो0 अफाक टेढ़ागाछ शामिल है । एसपी कुमार आशीष ने बताया कि एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था ।
उक्त टीम में थानाध्यक्ष किशनगंज, बहादुरगंज, पौआखाली, कोचाधामन, टेढ़ागाछ एवं तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे। एसपी श्री कुमार ने कहा SIT द्वारा पर्व त्योहारों, पंचायत चुनाव के बावजूद आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान केे माध्यम से उक्त दोनों घटना में शामिल अपराधकर्मियों तथा लाइनर की पहचान करते हुए सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया जो की प्रशंसनीय है । SIT टीम में अनवर जावेद अंसारी, अनु0पु0पदा0, किशनगंज, अमर प्रसाद पु0नि0 बहादुरगंज अंचल, सतीश कु0 हिमांशु पु0नि0 सह थानाध्यक्ष किशनगंज,पु०अ०नि० संजय कुमार थानाध्यक्ष बहादुरगंज, पु०अ०नि० तरूण कु0 तरूणेश थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ, पु०अ०नि० इकबाल अहमद खान थानाध्यक्ष पौआखाली, पु०अ०नि० सुमन कु0 सिंह थानाध्यक्ष कोचाधामन, स०अ०नि० संजय कु0 यादव पौआखाली थाना प्रमोद कुमार एवं सुमित कुमार दोनों तकनीकी शाखा किशनगंज शामिल थे । एसपी कुमार आशीष ने टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कहीं है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अररिया:प्रिंस यादव की मौत के बाद युवाओं में उबाल,फारबिसगंज में कैंडल मार्च निकाल कर सीबीएसई जांच की मांगखान सर को बताया शिक्षा माफिया अररिया/अरुण कुमार पटना कोचिंग विवाद को लेकर राजनीति तेज हो गई है।रौशन आनंद और फैजल खान उर्फ खान सर के बीच जारी विवाद धीरे धीरे … Read more
- पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में सियासत गरमाई, तेजस्वी यादव ने की CBI जांच की मांगपटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की … Read more
- पत्रकारों के लिए लगा मुफ्त हेल्थ कैंप,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाहकटिहार – जिले में पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडी मंत्रा की ओर से विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। … Read more
- देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र के भरसिया पंचायत के बालू टोला में फलका पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज … Read more
- करंट लगने से किसान की मौत,परिजनों में पसरा मातमफलका/ कटिहार -थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के हसीमपुर टोला में करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक … Read more
- समाज के सबसे कमजोर और महादलित-वंचित वर्गों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रभारी मंत्रीमुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के चयनित लाभुक को दी गयी राशि पूर्णिया – बिहार समाज कल्याण विभाग की … Read more
- एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचमकटिहार – एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की मेधावी साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा12 वीं की वार्षिक परीक्षा में 86.6 … Read more
- हाट जाने वाली सड़क पर बह रहा है नाली का गंदा पानी,आवागमन में परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या आठ के हटिया सड़क अब सड़क नही रहा। नाला में परिवर्तित हो गया है। सालो भर सावन भादो चैत हो … Read more
- गैस एजेंसी पर उपभोक्ता के सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप,मचा हड़कंपजानकारी के बिना सिलेंडर उठाव का दावा, सवालों पर एजेंसी संचालक ने साधी चुप्पी कोढ़ा /कटिहार – गेड़ाबाड़ी स्थित इंडियन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस … Read more
- प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड कृषि कार्यालय मनसाही में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कृषि कार्यालय मनसाही के प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक,लेखापाल,कार्यपालक सहायक,प्रखंड तकनीकी … Read more
- मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,नवाबगंज में शांति समिति की बैठक,भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपीलमनिहारी /कटिहार – आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवाबगंज पंचायत भवन में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। … Read more
- कटिहार नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान,सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए गयेकटिहार- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। … Read more
- नागरिक देवो भवः के मंत्र को समर्पित रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष – शाहनवाज हुसैनकटिहार – 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गयी। … Read more
- महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ 17 जून को राजद का धरना, तैयारियों को लेकर किशनगंज में बैठक आयोजितसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।दरअसल … Read more
- वैज्ञानिक खेती अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन करें किसान, पोठिया में खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजितकृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी, विधायक कमरुल होदा ने कहा, शिक्षा और आधुनिक कृषि तकनीक से ही मजबूत होगा किसान परिवार पोठिया/किशनगंज/राज कुमार किसानों को आधुनिक … Read more
- वेतन भुगतान में देरी से भड़कीं आशा कर्मियां, पोठिया सीएचसी में जमकर हंगामा,स्वास्थ्य प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोपपोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया सोमवार को आशा कर्मियों के आक्रोश का गवाह बना। पिछले छह माह से मानदेय भुगतान नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों आशा … Read more
- मोहर्रम को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजरविजय कुमार /टेढ़ागाछ आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- मैजिक गाड़ी से पार्ट्स चुराते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंपाराहुल कुमार/किशनगंज किशनगंज शहर के कालू चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक शातिर चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी युवक … Read more
- किशनगंज:जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, पेयजल योजनाओं की प्रगति एवं संचालन की हुई समीक्षासंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं, जल … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारतस्करों की संपत्ति होगी जब्त संवाददाता/किशनगंज जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर … Read more



























