भारत नेपाल बॉडर पथरदेवा बीओपी से तीन उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो भारतीयों को एसएसबी ने पकड़ा ।
भारत मे बिना कागजात के प्रवेश को लेकर जांच एजेंसी कर रही पूछताछ ।
मीडिया के कैमरे देखते ही विदेशी लड़किया भड़की।
मार्च में भी पकड़ी गई थी उज्बेकिस्तान की लड़की
अररिया से अरुण कुमार की एक रिपोर्ट
बिना किसी आवश्यक दस्तावेज के अवैध तरीके से नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रही तीन उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो भारतीय युवको को एसएसबी ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। एसएसबी 56 वी वाहिनी के पथरदेवा बीओपी के एसएसबी जवानों की ओर से चकोरवा के पास वाहनों की तलाशी लिये जाने के दौरान एक ऑटो पर सवार तीन विदेशी महिला के साथ दो भारतीय युवकों को पकड़ा गया। नेपाल सीमा क्षेत्र से भारतीय सीमा क्षेत्र में बिना किसी आवश्यक दस्तावेज के प्रवेश करने के बाद ऑटो पर सवार होकर भारतीय क्षेत्र में कहीं जा रही थी। इन लोगों के द्वारा बॉर्डर पर नौ सौ रुपये में ऑटो को किराए पर लिया गया था।
हिरासत में लिए गए उज्बेकिस्तान की 3 महिला सहित दोनों भारतीय पुरुषों से पुलिस,एसएसबी के अधिकारी सहित इमीग्रेशन और जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है।पकड़ी गई तीन उज्बेकिस्तान की महिलाओं में 20 साल की राजाबाभा इनोवेट,22 साल की राजाबाभा स्मीगुल और 18 साल की युसूपाभा डायना शामिल हैं।तीनो महिला उज्बेकिस्तान के काश्काडारिया की रहने वाली है और तीनों की शिनाख्त इनके पास से मिले पासपोर्ट के आधार पर की गई। वही तीन विदेशी महिला के साथ हिरासत में लिए गए दोनों भारतीय युवक नरपतगंज बसमतिया के रहने वाले हैं जिसमें एक 24 साल का मो. इस्माइल और दूसरा 19 साल का सरोज कुमार साह है।
तीनों विदेशी महिला के पास भारत में प्रवेश करने के वीजा समेत दूसरे अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए हैं।बुधवार की शाम एसएसबी के पथरदेवा बीओपी के जवानों द्वारा चकोरवा के पास नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले वाहन समेत संदिग्धों की तलाशी की जा रही थी।इसी क्रम में ऑटो पर सवार तीन महिलाओं और दो भारतीय पुरुषों को देखने पर एसएसबी के जवानों ने इन्हें रोका और जब इनसे पूछताछ की गई तो इनके द्वारा किसी तरह का सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया गया। जिसके बाद एसएसबी के जवानों ने बथनाहा स्थित एसएसबी 56 वी वाहिनी मुख्यालय को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी ।जिसके बाद एसएसबी 56 वी वाहिनी के दो महिला आरक्षी एसआई पूनम सिंह तथा एसआई रीना दिगोरे को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद तीनों विदेशी महिला के साथ दोनों भारतीय युवकों को हिरासत में लिया गया। महिला एसएसबी के अधिकारी द्वारा तीनों विदेशी महिला की तलाशी के उपरांत उनके पास से मिले पासपोर्ट के आधार पर तीनों की शिनाख्त हो पाई।
हिरासत में ली गई तीनों उज्बेकिस्तान की महिला उज्बेकिस्तान से नेपाल काठमांडू घूमने के लिए आई थी और पिछले कई दिनों से नेपाल के भ्रमण पर थी। नेपाल के कप्तानगंज, दीवानगंज होते हुए बिना किसी आवश्यक दस्तावेज के ही भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर गई जहां अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घुसने पर तीनों विदेशी महिलाओं को एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया।लेकिन इन सबके बीच हिरासत में लिए गए तीनों विदेशी महिलाओं के बिना किसी आवश्यक दस्तावेज के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के पीछे सबसे बड़ा सवाल इनकी मंशा और कहां और किनसे मिलने ऑटो पर जा रही थी।बहरहाल जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है।
बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है मार्च में भी
उज्बेकिस्तान से विदेशी लड़की आई थीं इसी बॉडर से आई थीं कही न कही कोई एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है आखिर हर बार उज्बेकिस्तान की ही लड़कियां क्यू इसी बॉडर से आती हैं ।वहीं पुलिस अधीक्षक ह्यदयकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा की फिलहाल गिरफ्तार लोगो से बथनाहा थाने में पूछताछ की जा रही है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारतीय जूडो खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाईपटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने … Read more
- हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर न किया जाए: डॉ सुरेन्द्र जैननई दिल्ली:विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने आज संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए भोंडे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की … Read more
- धनपुरा संकुल में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित, 41 प्रधानाध्यापकों को बेसलाइन टेस्ट की दी गई जानकारीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट लेने,बच्चों … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षणसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की नियमित निगरानी … Read more
- सुनसरी हिंसा के विरोध में विराटनगर उबला: हिन्दू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसांसद पुरुषोत्तम यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कुमार नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कोशी प्रदेश की … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ मास्टरमाइंड समेत चार तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों … Read more
- भूखमरी के कगार पर पंचायत रोजगार सेवक,पांच माह से पंचायत रोजगार सेवक को नहीं मिला वेतनमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी पंचायत रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए पंचायत … Read more
- जीविका सहकारी समिति की पंचम आमसभा संपन्नसमेली/कटिहार – जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पंचम आमसभा आयोजित किया गया । आमसभा में समिति की वार्षिक प्रगति,आय-व्यय का लेखा-जोखा, वित्तीय प्रतिवेदन, विभिन्न योजनाओं … Read more
- अंचल कार्यालय मनसाही के राजस्व कर्मचारी का हुआ स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाईमनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार, चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का स्थानांतरण बिहार सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने सभी कर्मी … Read more
- सर्पदंश के शिकार महिला की इलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-चार चातर गांव में एक 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया।सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान मौत हो … Read more
- भावुक माहौल में शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल को दी गई विदाईफूल-माला, बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, बोलीं- जरूरत पड़ने पर विद्यालय के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शुक्रवार को विद्यालय की … Read more
- सेवा भारत की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित,सैकड़ों लोग हुए लाभान्वितमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन परिसर अवस्थित लोहिया भवन में एक दिवसीय सेवा भारत संस्था कटिहार की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वाश्रयी महिला सेवा … Read more
- मक्का क्रय-विक्रय एवं वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सह – प्रशिक्षण का आयोजनकृषकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, भंडारण, विपणन एवं निर्यात संबंधी दी गई विस्तृत जानकारी कटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कटिहार के तत्वाधान में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मक्का क्रय एवं … Read more
- सीमांचल की रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, कई अहम मांगें उठाईंअररिया/बिपुल विश्वास सीमांचल में रेल विकास को नई गति देने के उद्देश्य से अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर अररिया संसदीय क्षेत्र एवं … Read more
- युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित,आचार्य श्री ने दिया संघ को अनमोल रत्न-मुनि प्रशांतकटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने कहा … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियानबाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई1,700 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से … Read more
- मनिहारी स्टेशन के उन्नयन कार्य की धीमी रफ्तार पर डीआरएम नाराज,अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशमनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने शुक्रवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। … Read more
- चोरी के शक में तीन युवकों की खूंटे से बांधकर पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,मुखिया पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्जअररिया के फारबिसगंज की मटियारी पंचायत का मामला पुलिस ने शुरू की जांच, मुखिया पति ने आरोपों से किया इनकार अररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज थाना क्षेत्र की मटियारी पंचायत से कानून व्यवस्था पर गंभीर … Read more
- किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ के टिकट व नकदी बरामदसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। पुलिस … Read more
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से नाले का … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला महिला कांग्रेस … Read more



























