न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की छापेमारी । आधा दर्जन युवतियों को लिया गया हिरासत में

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

अवैध देह व्यपार के धंधे के खिलाफ किशनगंज पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा – डीएसपी


किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने बहादुरगंज प्रेमनगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापामारी अभियान चलाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन मुख्यालय डीएसपी अजय झा की मौजूदगी के नेतृत्व में पुलिस की टीम के द्वारा बहादुरगंज प्रेमनगर स्थित रेड लाइट एरिया को चारों तरफ से घेरकर एक साथ सभी प्रेमनगर रेड लाइट एरिया के सभी घरों में छापामारी की गई।

देखते ही देखते लगभग 6युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हालांकि इस दौरान मची भगदड़ में रेड लाइट एरिया के कई संचालक एवम संचालिका सहित रेड लाइट एरिया में कार्यरत युवतियां मौके से भागने में सफल रहे।


छापामारी के बाद हिरासत में लिए गए युवतियों को लेकर पुलिस टीम बहादुरगंज थाना पहुंची।जहां हिरासत में लिए गए सभी युवतियों से पूछताछ कर रही है एवम आगे की अग्रतर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।


इस सम्बंध में मुख्यालय डीएसपी अजय झा ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा सभी युवतियों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।एवम उन्होंने यह भी कहा कि अवैध देह व्यपार के धंधे के खिलाफ किशनगंज पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।


छापामारी अभियान के दौरान मुख्यालय डीएसपी अजय झा,सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, पोवाखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान,कोढोबारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला,दिघलबैंक थानाध्यक्ष आरिज एहकाम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment