न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रमजान नदी में 8 वर्षीय बच्चा डूबा ।नाराज लोगों ने सड़क किया जाम

किशनगंज /अब्दुल करीम

रमजान नदी में आठ वर्षीय बच्चे की डूबने का मामला प्रकाश में आया है । जानकारी के मुताबिक बच्चा सदर थाना क्षेत्र के माधव नगर का था जो की खेलते खेलते नदी में नहाने चला गया था । प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक घटना लगभग 11 बजे की है ।आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे की तलाश की गई लेकिन नदी में गहराई की वजह से जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को फोन किया गया ।लोगो ने बताया की घंटो तक पुलिस नहीं पहुंची एवं

जिला प्रशासन द्वारा नदी में बच्चे की खोजबीन नही किया गया । जिससे आक्रोशित लोगों ने रमजान पुल को जाम कर दिया और प्रशाशन के खिलाफ नारेबाजी की । मुख्य सड़क बाधित होने से शहर में जाम की स्थिति और अफरातफरी की स्थिति बन गई ।घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगो को शांत करवाया गया ।पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए महाजाल लाने की बात कही है ।घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

ताजा अपडेट 3:45 बजे

स्थानीय नागरिकों और पुलिस प्रशाशन के सहयोग से लगभग 4 घंटे बाद बच्चे को नदी से निकला गया ।स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है ।घटना के बाद पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Share this news

Leave a Comment