न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निर्विरोध चुना गया भारत । पीएम ने कहा विश्व शांति के लिए हमेशा कार्य करेगा भारत

देश/डेस्क

चीन से जारी सीमा विवाद के बीच आज भारत के लिए खुशी का दिन है क्योंकि

भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुन लिया गया है. 193 सदस्यीय महासभा में 184 वोट मिलने के बाद दो साल के लिए भारत को यूएनएससी का अस्थायी सदस्य चुना गया ।

भारत को शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता के लिए बुधवार को चुन लिया गया. 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा के अस्थायी सदस्यों के तौर पर भारत, मेक्सिको, आयरलैंड और नॉर्वे को चुना गया है ।

मेक्सिको और भारत निर्विरोध चुने गए. मतदान के दौरान भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े और अब देश दो साल के लिए अस्थायी सदस्य बना रहेगा. मतदान के लिए 192 सदस्य देश मौजूद थे और दो तिहाई मतों की संख्या 128 थी. भारत बड़ी ही आसानी के साथ अपने पक्ष में 184 वोट हासिल करने में सफल रहा है ।


भारत के निर्विरोध चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वे “वैश्विक समुदाय द्वारा भारत को दिए गए समर्थन के लिए अत्यंत आभारी हैं”और भारत वैश्विक शांति के लिए हमेशा कार्य करेगा ।

Share this news

Leave a Comment