न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार: कोरोना योद्धा हत्या मामले में पुलिस ने जांच किया तेज

कटिहार /संवादाता

कटिहार में  मंगलवार को कोरोना जांच का सैंपल कलेक्शन के लिए जा रहे कोढ़ा पीएचसी के लैब टेक्नीशियन मु. शमीम की हत्या मामले में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगने की बात सामने आ रही है। मालूम हो की  घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान शुरू किया है।

अब तक की जांच में रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। मृतक मो शमीम   मूलरूप से नवगछिया के रहने वाले थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना में मृतक के गांव के आस पास के ही लोगों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। मालूम हो की कोरोना योद्धा की इस तरह की गई हत्या से लोगो में अत्यधिक आक्रोश है ।

Share this news

Leave a Comment