न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज ! बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला

शहीद जवानों को मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

किशनगंज/संवादाता

सीमावर्ती किशनगंज जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया और चीन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई ।कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गांधी चौक पर किया गया ।

इस मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमृत राज,कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह, राकेश गुप्ता,अभिषेक काला ,रवि चौधरी अमन मंडल, यश शर्मा ,सौरव जैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश झा ने बताया कि चीनी सेना द्वारा जो कुकृत किया गया है उसके लिए सबक सिखाने का समय आ चुका है ।

वहीं इस मौके पर शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

Share this news

Leave a Comment