न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार कैबिनेट ने 9 प्रस्‍तावों को दी अपनी मंजूरी । रिक्त पदों पर होगी भर्ती 

नालंदा ओपेन स्‍कूल व तिब्‍बी कॉलेज में 130 पदों का सृजन

पटना /डेस्क


 बिहार कैबिनेट  की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार  ने की। बिहार कैबिनेट की इस बैठक में 9 प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नालंदा ओपन स्कूल के लिए कैबिनेट ने 100 पद सृजन को मंजूरी दी है।

इसमें समग्र शिक्षा अभियान के लिए 120 करोड़ रुपए मंजूर किये गये हैं। वहीं, तत्काल 40 करोड़ रुपये खर्च किये जा सकेंगे। इसके अलावा तिब्बी कॉलेज में 100 सीटों पर एडमिशन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। कॉलेज में 30 पद सृजित भी किए गए हैं, जिन्‍हें जल्‍द ही भरा जाएगा। 

Share this news

Leave a Comment