न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जदयू विधायक नौशाद आलम का ग्रामीणों ने किया घेराव

किशनगंज/दिघलबैंक

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधान सभा क्षेत्र से जदयू विधायक नौशाद आलम को दिघलबैंक प्रखंड में ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है । जानकारी के मुताबिक दिघलबैंक थाना क्षेत्र के करुआमानी  पंचायत अंतर्गत बालूबाड़ी गांव में क्षेत्र घूमने आए ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम का लोगों ने घेराव कर दिया।

ग्रामीण विकास कार्य नहीं होने से नाराज़ बताए जाते हैं ।मालूम हो की अभी हाल ही में जदयू विधायक के द्वारा चचरी पुल के उद्घाटन की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी । घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला है ।

Share this news

Leave a Comment