न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पीएम केयर फंड से खरीदे गए 50 हजार वेंटिलेटर

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

देश में अभी तक सिर्फ 47 हजार वेंटिलेटर थे मौजूद


कोरोना महामारी के दौरान प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाए गए पीएम केयर फंड पर विपक्ष ने खूब सवाल खड़ा किया कि आखिर प्रधान मंत्री राहत कोष के रहते पीएम केयर फंड बनाने की क्या आवश्यकता थी साथ ही इसके ऑडिट पर भी सवाल उठाए गए ।केंद्र सरकार ने विपक्ष को कोई मौका ना देते हुए अब पीएम केयर के जरिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रही है ।

मालूम हो कि आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी देश में सिर्फ 47 हजार वेंटिलेटर मौजूद थे जिनमें सरकारी और निजी अस्पताल दोनों सामिल है ।वहीं अब केंद्र सरकार ने एक बार में ही 2000 करोड़ की लागत से 50000 वेंटिलेटर बना रही है वो भी देश में ही उनमें से कुछ वेंटिलेटर मिल भी चुके है ।जानकारी के मुताबिक पीएम केयर फंड से 1000 करोड़ रुपए श्रमिको को  सहायता दी गई साथ ही 100 करोड़ रुपए वैक्सीन बनाने के लिए मुहैया करवाया गया है ।

Share this news

Leave a Comment