न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली सरकार को रेलवे ने दिया 500 कोच

देश/डेस्क

दिल्ली में महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेल विभाग द्वारा  दिल्ली सरकार को 500 कोच उपलब्ध कराया गया है ।उक्त जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने देते हुए कहा की ये  कोच अलग-अलग स्टेशन पर होंगे, इनमें से 50 कोच पहले से ही शकूरबस्ती में लगा दिए गए हैं। 170-180 कोच आनंद विहार में रहेंगे और बाकी के किसी तीसरे स्टेशन पर रहेंगे ।

 मालूम हो कि रेलवे द्वारा मार्च -अप्रैल महीने में ही महामारी से विपरीत परिस्थिति में लड़ने के लिए ऐसे कोच तैयार कर लिए गए थे जिनमें covid 19 के मरीजों को रखा जा सके ।रेलवे के इन बोगियों में तमाम सुविधा मौजूद है जो अस्पताल में कम बेड होने पर इसका उपयोग किया जा सकेगा ।

Share this news

Leave a Comment