न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई – डीएम

किशनगंज/संवादाता

शुक्रवार को किशनगंज जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने शहर के गांधी चौक में लोगों के बीच मास्क का वितरण कर लोगों से बीमारी के प्रति सचेत रहने की अपील की । मालूम हो की जिला प्रशासन द्वारा किशनगंज में लगातार मास्क का वितरण किया जा रहा है साथ ही प्रशासन के द्वारा लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक भी करने का काम किया जा रहा है ।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने आज स्वयं कई लोगो को सेनिटाइजर देकर जागरूक किया है।

उसके बावजूद भी शहर में लोगों के द्वारा जितना एहतियात बरतना चाहिए उतना एहतियात नहीं बरता जा रहा है । स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने स्वयं अब लोगो को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है । डीएम डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने कहा कि प्रशासन के द्वारा बार-बार लोगों से अपील की जा रही है यदि इसके बाद भी लोग मास्क नहीं पहनते या फिर सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी । डीएम श्री प्रकाश ने दुकानदारों पर भी करवाई करने की बात कहीं और बताया की जो दुकानदार सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी ।इस मौके पर रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment