सदर अस्पताल में 05 सौ लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाले प्लांट से उत्पादन शीघ्र
जिंले में जल्द क्रियाशील होगा ऑक्सीजन प्लांट, रोगियों को नहीं करना होगा ऑक्सीजन की किल्लत का सामना
ऑक्सीजन उत्पादन से हर बेड तक पहुंचेगा तथा किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नही होगी।
दूसरे ऑक्सीजन प्लांट अधिष्ठान हेतु चिन्हित जमीन का भी किया मुआयना
किशनगंज /संवादाता
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के विभीषिका के कष्टदायी अनुभव उपरांत जिला स्वास्थ्य विभाग संभावित तीसरी लहर के खतरों को देखते जरूरी तैयारियों के सिलसिले में युद्ध स्तर से जुटा हुआ है। इसके लिये ग्रामीण इलाके के चिकित्सकीय संस्थानों को सुविधा संपन्न बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि हेल्थ वैलनेश सेंटर, एपीएचसी स्तर पर भी लोगों को कोरोना जांच व इसके समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर किल्लत का सामना करना पड़ा। संभावित तीसरे लहर को देखते हुए विभाग इसे लेकर बेहद संजीदा है। ताकि आने वाले दिनों में कोरोना सहित अन्य मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, जिसका निरीक्षण आज स्वय जिलाधिकारी ,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा किया गया।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी डा आदित्य प्रकाश के द्वारा साइट प्लान का अवलोकन किया गया।पूरे कार्य की जानकारी एनएचएआई के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से ली। पुल निर्माण निगम के एजेंसी को ऑक्सीजन प्लांट इस माह के अंत कर पूर्ण कर सुपुर्द करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में डीएम ने सदर अस्पताल में और एक दूसरे ऑक्सीजन प्लांट के इंस्टालेशन के लिए चिन्हित स्थल का मुआयना किया और आवश्यक निर्देश दिया।
सदर अस्पताल में स्थित प्लांट की मदद से ऑक्सीजन की किल्लत होगी दूर :
इस संबंध में जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर कई मायनों में पहली लहर से अलग थी। दूसरे लहर के दौरान बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए। अधिकांश मरीजों में ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट की समस्या देखा गया। लिहाजा उन्हें जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराना विभाग के लिये चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। इसे देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर जरूरी पहल किये गये हैं। ताकि अगर संक्रमण की तीसरी लहर अपना असर दिखाता है तो जिलावासियों को ऑक्सीजन की किल्लत का सामना न करना पड़े। इसे लेकर जिले में सदर अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। किशनगंज सदर अस्पताल जल्द ही ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होने जा रहा है।सदर अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट अधिष्ठापन हेतु कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।जिलाधिकारी ने कार्य को 25 जुलाई का पूर्ण करने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया है। सदर अस्पताल परिसर में एसएनसीयू वार्ड के सामने हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट स्थापित के लिए तेजी से कार्य जारी है।
सदर अस्पताल में उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का होगा निर्माण :
सिविल सर्जन, डॉ श्री नंदन ने बताया की सदर अस्पताल परिसर में 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाले प्लांट का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। केंद्र सरकार के योजनाअंतर्गत सदर अस्पताल में हवा से ऑक्सीजन बनाने की अनूठी टेक्नोलॉजी पर आधारित पीएसए (प्रेशर स्विंग एडजॉर्व्सन) ऑक्सीजन प्लांट का स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्लांट में हवा से मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्यकारी एजेंसी डीआरडीओ है,आरडीओ द्वारा प्लाांटका सारा मशीन एवं स्टूमेंट्स उपलब्ध कराया जाएगा तथा इसका सिविल वर्क एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है।
ऑक्सीजन की कमी से नही जाएजी किसी की जान:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल में अब ऑक्सीजन की कमी से अब किसी की जान नही जाएजी यहां ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्लांट स्थापना कार्य तेजी से चल रहा है।सदर अस्पताल परिसर में लगने वाला प्लांट शुरू होने से सदर अस्पताल ऑक्सिजन के मामले में आत्मनिर्भर बन जाएगा।ओक्सिजन प्लांट के लिए अलग से बिलजी फीडर से प्लांट में बिजली सप्लाई होगी ,इसमें 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द बिजली आपूर्ति की बात कही गई है।तथा जनरेटर आपूर्ति के लिए निविदा निकलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।बताते चलें कि सदर अस्पताल में अबतक अन्य जिलों एवं सिलीगुड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग कर लाना पड़ रहा है। कोरोना के दूसरी लहर में बीते दिनों ऑक्सीजन आपूर्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ा था।अब यह ऑक्सीजन प्लांट सदर अस्पताल को ऑक्सिन के मामले में आत्मनिर्भर बन जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विकास भवन सभागार में … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोढ़ा प्रखंड के … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान होरेन … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही आगामी 14 जून को … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया गया।सड़क निर्माण का कार्य … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से जूडी समस्याओं की सुनवाई … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।विकास भवन सभागार में … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर लगातार जमा पानी और … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाया … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 एवं 18 जून 2026 … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बीरेंद्र तिवारी … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी … Read more

























