देश /डेस्क
उमर हलमंडी है सरगना, पाकिस्तान अफगानिस्तान बार्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां करता है संचालित ।
आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं।
एटीएस की टीम अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है अलग अलग स्थानों पर छापेमारी
उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा आज लखनऊ के काकोरी इलाके से गिरफ्तार दो आतंकियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है ।यूपी एटीएस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आतंकवादी संगठन अल-कायदा का एक सदस्य जिसका नाम उमर हलमण्डी है, को अल-कायदा संगठन द्वारा भारत में अल-कायदा की आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने हेतु निर्देश दिये गये थे और उमर हलमंडी पाकिस्तान अफगानिस्तान बार्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां संचालित करता है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उक्त कार्य के लिये उमर हलमण्डी द्वारा भारत में AQIS संगठन में सदस्यों की भर्ती तथा उन्हे रेडिक्लाइज करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत उमर हलमण्डी ने कुछ जेहादी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को लखनऊ में चिन्हित एवं नियुक्त कर अल-कायदा के माड्यूल को खड़ा किया है। यह माड्यूल अन्सार गजवातुल हिन्द (AGH) जो अल-कायदा का ही अंग है, के अन्तर्गत आतकी घटनाओं को अंजाम देने के लिये तैयार किया गया है।एटीएस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि उक्त अल-कायदा माड्यूल के प्रमुख सदस्यों में मिनहाज, मसीरुद्दीन व शकील का नाम प्रकाश में आया है। इन लोगों ने उमर हलमण्डी के निर्देश पर अपने अन्य सहयोगियों की सहायता से 15 अगस्त के पूर्व उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों विशेषकर लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थानों/स्मारकों/ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने, मानव बम आदि के द्वारा आतंकवादी घटना कारित करने की तैयारी कर रहे थे।
इसके लिये इनके द्वारा शस्त्र, विस्फोटक आदि एकत्र किया गया है।एटीएस द्वारा बताया गया कि आतंकी घटना को अन्जाम देने हेतु योजना बनाने में मिनहाज अहमद पुत्र सिराज अहमद, निवासी रिंग रोड, बगारिया, जेहटा बरावन कला, दुबगा, लखनऊ तथा मसीरुद्दीन पुत्र अमीनुद्दीन, निवासी सीतापुर रोड, मोहिबुल्लापुर, लखनऊ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं। इनके द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यतः में लखनऊ में कभी भी आतंकवादी घटना कारित की जा सकती है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुये आतंकवादियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एटीएस द्वारा बताया गया कि एक टीम के द्वारा आतंकी अभियुक्त मिनहाज अहमद पुत्र सिराज अहमद, निवासी रिंग रोड, बगारिया जेहटा बरावन कला, दुबग्गा, लखनऊ के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त मिनहाज घर पर मिला उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ व जामा तलाशी से एक अदद पिस्टल बरामद हुयी, जिसका विस्तृत विवरण तैयार किया जा रहा है। घर से बरामद IED को BDDS टीम की मदद से निष्क्रिय कराया जा रहा है।वहीं दूसरी टीम के द्वारा अभियुक्त मसीरुद्दीन पुत्र अमीनुद्दीन निवासी सीतापुर रोड, मोहिबुल्लापुर, लखनऊ के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त के घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है ।दोनों अभियुक्तों को ATS द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वहीं अन्य टीमों के द्वारा इन आतंकवादियों के अन्य सहयोगियों की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए गए अभियुक्तों द्वारा अपने सहयोगियों के घर से भाग जाने की बात बताई गयी है जिसके क्रम में जनपदीय पुलिस टीम के सहयोग से एटीएस की टीमों के द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।एटीएस द्वारा पूरे मामले में PS ATS, लखनऊ मेंसुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।साथ ही गिरफ्तार आतंकियों के पास से बरामद प्रेशर कुकर बम (IED) एवं अवैध असलहों को उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों के बारे में पूछ ताछ कर अग्रिम कार्यवाही करने की बात एटीएस द्वारा कही गई है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियानबाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई1,700 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाटा चौक से … Read more
- मनिहारी स्टेशन के उन्नयन कार्य की धीमी रफ्तार पर डीआरएम नाराज,अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशमनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने शुक्रवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान … Read more
- चोरी के शक में तीन युवकों की खूंटे से बांधकर पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,मुखिया पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्जअररिया के फारबिसगंज की मटियारी पंचायत का मामला पुलिस ने शुरू की जांच, मुखिया पति ने आरोपों से किया इनकार अररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज थाना क्षेत्र की मटियारी पंचायत से कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने … Read more
- किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ के टिकट व नकदी बरामदसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। पुलिस ने एक किराए … Read more
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान … Read more - डीएम ने छह सदस्यीय टीम के साथ महानंदा रिंग बांध का किया निरीक्षणअमदाबाद /कटिहार – भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामले में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छह सदस्यीय टीम के साथ भोलामारी स्थित महानंदा रिंग बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं … Read more
- गंगा का कटाव तेज, 55 एकड़ जमीन नदी में समाई,किसान परेशानमक्के की फसल भी बर्बाद ग्रामीणों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप बरारी /कटिहार- प्रखंड के बकिया सुखाय पंचायत क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की … Read more
- सालमारी बाजार में नाला निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष नाला निर्माण से जल जमाव की समस्या होगी दूर सालमारी /कटिहार – सालमारी मुख्य बाजार में अंबेडकर चौक से लेकर बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तालाब तक जिला परिषद कोष से नाले का निर्माण कार्य शुरू … Read more
- भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीमहिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में … Read more
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंगपटना/कटिहार – विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पटना में भूमिका विहार की ओर से निर्मित “बिहार का शौर्य: बिहार पुलिस” लघु फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग सफलतापूर्वक आयोजित … Read more
- श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारी तेजमनिहारी – श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी चंदन कुमार,थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने गंगातट का निरीक्षण … Read more
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेलहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में अपराधियों … Read more
- हसनगंज में मनाया गया विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस,बच्चों को दी गई जानकारीहसनगंज – प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाया गया । बच्चों को मानव तस्करी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इससे बचाव के उपाय बताए गए। … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के … Read more
- रेलवे पूर्वी गेट के समीप शराब पीते 10 लोग गिरफ्तारकचना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कचना थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। … Read more
- फुलवरिया बाजार की मुख्य सड़क बनी तालाब, हल्की बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी; नाला व सड़क निर्माण की उठी मांगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत स्थित फुलवरिया बाजार में हल्की बारिश ने ही सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। फुलवरिया कॉलेज चौक से फुलवरिया बाजार जाने … Read more
- पिताजी की दवा लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातमविजय कुमार साह/किशनगंज बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लौचा पुल के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत कुछहा बेणूगढ़ निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार दास की मौत हो गई। राजस्थानी … Read more
- डीआरडीए निदेशक ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देशविजय कुमार साह / टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी आवास सहायकों एवं आवास … Read more
- रतुआ मदरसा प्रबंध समिति विवाद की डीपीओ ने की जांचइरफान/पोठिया (किशनगंज)। पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा पंचायत स्थित रतुआ मदरसा जिनतुल कुरान में प्रबंध समिति के गठन को लेकर उठे विवाद की गुरुवार को किशनगंज स्थापना शिक्षा विभाग के डीपीओ राज कमल ने स्थलीय जांच की। … Read more
- महाकाल मंदिर में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन,काशी से आए आचार्यों ने विधि-विधान से कराई महाकाल बाबा की पूजासंवाददाता/किशनगंज शहर के रुईधासा में स्थित महाकाल मंदिर मे आयोजित दो दिवसीय महाकाल महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को हवन,पूजन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दो दिवसीय महाकाल महोत्सव 29 जुलाई को शुरू हुआ था। मंदिर … Read more




























