न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोरोना संक्रमित 2 मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी ।

जिले में 84 मरीजों का चल रहा है इलाज ।

किशनगंज / संवादाता

मंगलवार को जिले में इलाजरत दो covid 19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई ।मालूम हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रूरल हैल्थ सेंटर में इनका इलाज चल रहा था जहां ठीक होने के बाद चिकित्सको ने ताली बजा कर दोनो मरीज को विदा किया गया ।

जिले में कुल 21 मरीज अब तक ठीक हो चुके है और अभी 84 मरीजों का इलाज चल रहा है ।मालूम हो कि जिले में अभी तक कुल 105 संक्रमित मरीज पाए गए है जिनमें दो चिकित्सक एक नर्स सहित एक बच्चा भी शामिल है ।जबकि एक संक्रमित मरीज जो कि चिकित्सक है उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है ।

Share this news

Leave a Comment