न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भतीजे तेजस्वी ने चाचा नीतीश पर साधा निशाना !कहा डर लगता है तो मेरे पीछे पीछे चलिए

पटना/डेस्क

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर घर से निकलने में डर लगता है तो मेरे पीछे पीछे चलिए । विपक्षी नेता तेजस्वी ने कहा की इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसलाअफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले है।

आप ऐसा करने वाले देश के अकेले मुख्य मंत्री है यदि कोई  डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूँगा। लेकिन अब तो निकलिए।तेजस्वी यही नहीं रुके और ट्वीट कर कहा कि देशवासी कह रहे है कि बिहार के CM को डर लगता है।

सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरूपयोग करते हुए आप प्रतिदिन घंटो अपने नेताओं से वीडियो कांफ़्रेंस करते है लेकिन आम जनता को आपने पूछा तक नहीं। क्वारंटाइन सेंटरो में आपने जनता की क्या दुर्गति की यह किसी से छुपा नहीं है। 

Share this news

Leave a Comment