खास होगी इस बार की ईवीएम मशीन । 

SHARE:

हार का ठीकरा ईवीएम पर नहीं फोड सकेंगे नेता

यूपी,एमपी, आंध्र प्रदेश से मंगवाएं जाएंगे मशीन

पटना/डेस्क


आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में उपयोग में लाई जाने वाली मशीन ख़ास होगी ।मालूम हो कि कई राजनैतिक दलों द्वारा बार बार ईवीएम मशीन से छेड़ छाड़ की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है और इस बार एम 3 मशीन का उपयोग किया जाएगा ।

मालूम हो कि इससे पूर्व एम 2 मशीन का उपयोग किया जाता था लेकिन बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश से ईवीएम मशीन मंगवाई जा रही है जो की एम 3 मॉडल की मशीन है इस मशीन कि खासियत है कि अगर इससे छेड़ छाड़ की गई तो फोटो खींच कर यह मशीन बंद हो जाएगी ।

मालूम हो कि इससे पहले कई बार हारने के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश की गई है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई