- भ्रांतियों, अफवाहों एवं दुष्प्रचार को समाप्त कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के तरीकों पर विचार विमर्श।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोविड टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की गयी है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी टीका के प्रति अफवाह व भ्रांतियां फैली हुई हैं । राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचार टास्क फोर्स गठित की गयी है| जिले में कोविड टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों, अफवाहों एवं दुष्प्रचार को समाप्त कर लोगों को स्वैच्छिक रूप से टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए शनिवार को जिला परिषद् के सभागार में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला संचार टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। लाभार्थियों में टीकाकरण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों का होना प्रमुख कारण है। अभियान के सफल संचालन के लिए इसका तत्क्षण निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में मुख्य रूप से कोविड संक्रमण से निजात पाने के तरीकों पर टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस टास्क फोर्स की बैठक में पुलिश अधीक्षक , सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य के अलावा डब्ल्यूएचओ/यूनिसेफ/केयर इंडिया/सीफार के प्रतिनिधि के साथ धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि आदि ने भाग लिया।
भ्रांतियों को दूर कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को किया जायेगा हासिल:
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा जिले में 18 से 44 वर्ष व 45 या उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका देने का काम चल रहा है, लेकिन अभी भी टीकाकरण के प्रति समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। भ्रांतियों को जब तक दूर नहीं किया जाएगा तब तक शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया, ग्रामीण इलाक़ों में टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण करने के दौरान समझ में आता है कि टीका को लेकर अभी भी लोगों के मन में कई शंका पनपती हैं। इसलिए सबसे जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाई गई भ्रांतियों व अफवाहों को दूर किया जाए। जिससे टीकाकरण कार्य में तेज़ी आ सके।
- इमारत शरिया के माध्यम से संदेश प्रसारित करवाने की दी गई सलाह –
टास्क फोर्स की बैठक के दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने धार्मिक संस्थाओं यथा इमारत शरिया का इत्यादि के माध्यम से संदेश प्रसारित करवाने की सलाह दी, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर टीकाकरण के पक्ष में आ सकें और टीकाकरण करा सकें। बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो के टीके का भी विरोध हुआ था, लेकिन आज इसका फायदा हमें दिख रहा है और देश पोलियो मुक्त हो गया है। इसी प्रकार कोरोना वैक्सीन भी पूर्णतः सुरक्षित है और उन्होंने खुद इसका टीका लिया है। संभावित कोरोना की तीसरी लहर से यह वैक्सीन ही हमें बचाएगी।
टीका लेने के बाद सुरक्षित एवम् अपने कार्यों का आमदिनों की तरह निर्वहन करने वाले सरकारी कर्मियों, डाॅक्टर, शिक्षक, जीविका दीदियों एवम् आंगनबाड़ी वर्कर्स का डाटा होगा जारी-
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को भ्रांतियों के खंडन के क्रम में बताया कि बहुत से लोगों में टीका लगाने से बुखार हो सकता है, लेकिन इससे व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र ही इसका डाटा जारी करने की बात कही गई कि जिले में कितने सरकारी कर्मियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, शिक्षकों, आंगनबाडी सेविकाओं, जीविका दीदियों इत्यादि को टीके की खुराक दी गई है, ताकि लोगों को ज्ञात हो सके कि टीका लेने वाले सभी लोग सुरक्षित होकर काम कर रहे हैं।
हज पर जाने वालों के लिए टीके की दोनों खुराक आवश्यक –
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि हज पर जाने वालों के लिए टीके की दोनों खुराक आवश्यक है। अजान के समय मस्जिदों से टीके के संबंध में माइकिंग कराने पर सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। इस संबंध में प्रखंड स्तर पर भी धर्म गुरुओं की बैठक कराने का उन्होंने सुझाव दिया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि टीका कितना जरूरी है।
अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्म्दारी::
जिला पुलिस अधीक्षक कुमार अशीष ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्म्दारी तथा कार्य के लिए सिविल सोसाइटी के लोगों, वॉलिंटियर्स, डॉक्टरों एवं सरकारी कर्मियों का योगदान भी अहम् है । इस समय बेहतरीन ढंग से मानवता की सेवा करने से आत्म संतुष्टि भी होगी। साथ ही जिला उप विकास आयुक्त मनन राम ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाना जिलेवासियों का भी कर्तव्य है। ताकि टीका लेकर हम स्वयं को तो सुरक्षित कर ही सकें साथ ही साथ अपने परिवार व समाज को भी संक्रमण प्रसार से बचा सकें। इसके लिए सरकार के साथ साथ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर प्रयास कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमित रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब कर लापता हो गया।युवक की पहचान बड़कीबाड़ी गांव … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा मनिहारी /कटिहार -पितृपक्ष में गयाजी में होने वाला पिंडदान … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर छब्बू रजक ने बताया कि हर वर्ष अपने … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। मनिहारी थाना परिसर में आयोजित सादे समारोह में सभी … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पूर्व में कराये गये सर्वेक्षण और अंतिम रूप से प्रकाशित … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मो.तस्लीम के दो वर्षीय पुत्र मो.फहीम … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना-सह- प्रभारी नोडल पदाधिकारी ने पुलिस … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने कहा कि साहेबनगर पंचायत … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव की ओर से निजी … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट बनने लगा है। राहगीर हादसों का शिकार हो रहे … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच,अति जोखिम … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों की शाखाएं रविवार को खुली रही।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के फरार चौथे नामजद … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ जानकारी दिए बगैर ही घर से निकला गई। देर रात तक शाहीन के … Read more