खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नक्सलबाड़ी नंद प्रसाद हाई स्कूल , खोरीबाड़ी , पानीटंकी पुलिस पोस्ट व ग्रामीणों ने वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आने वाले समय में लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण दे सकें।पौधों के कटान की वजह से भू-जल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। वायु मंडल में हवा भी प्रदूषित होती जा रही है। जिसकी वजह से जीव जन्तु सभी को परेशानी हो रही है और लोगों को भी सांस संबंधित बीमारियां भी हो रही हैं।

वहीं दूसरी ओर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शाखा गलगलिया गायत्री परिवार के परिजनों की ओर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर युवा परिजन के नीरज कुमार सहनी, दीप सरकार , युवतियों में भारती कुमारी ठाकुर, नंदनी कुमारी ठाकुर , आरती कुमारी सहनी , कोमल कुमारी ठाकुर, सरस्वती कुमारी ठाकुर, शिवानी कुमारी ठाकुर आदि उपस्थित थे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया ।मौके पर वृक्षारोपण करते हुए गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक लक्ष्मण सहनी ने कहा कोरोना महामारी के दौर में ऑक्सीजन की हो रही कमी को देखते हुए सभी परिजनों से एक एक पेड़ लगाने का आग्रह किया । उन्होंने कहा आज पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है।अगर आज के समय में यदि सभी पेड़ लगाते और उसकी देखभाल करते तो शायद आज हमें जो यह ऑक्सीजन की कमी हुई है , यह नहीं देखने को मिलता। उन्होंने कहा पर्यावरण के दिवस ही नहीं आप अपने जन्म दिवस या विवाह दिवस में भी एक पेड़ लगा सकते हैं और उसकी देखभाल कर सकते हैं, इससे से ही लोगों का भविष्य है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- उर्वरक के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारीकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक … Read more
- किशनगंज की मिठाई दुकानों में भारी अनियमितता,ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़मिठाई दुकानों की जांच के बाद होगी कारवाई: डीएम दुकानदारों ने खुद माना हुई है चूक महामाया द्वारा साफ सफाई के साथ साथ गुणवत्ता का रखा जा रहा है ध्यान राजेश दुबे /किशनगंज भारतीय परंपरा … Read more
- टेढ़ागाछ पुलिस की कार्रवाई, पांच फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलविजय कुमार साह / किशनगंज किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज … Read more
- औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं परखी गईं, 80% छात्राएं पाई गईं उपस्थितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टेढ़ागाछ में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। … Read more
- KishanganjNews:महिला की हत्या का खुलासा: भैसुर ही निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तारमहिला की हत्या का खुलासा पुलिस के द्वारा सफलता पूर्वक कर लिया गया है।मालूम हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्रा बाड़ी थाना क्षेत्र के बालू बाड़ी में हुए महिला सनवरी बेगम के हत्या … Read more
- किशनगंज में हाई लेवल बैठक: सीमा सुरक्षा, तस्करी और घुसपैठ पर सख्त निर्देशबिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे जहा उन्होंने समाहरणालय में भारत नेपाल क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक की ।आयोजित समीक्षा बैठक में तस्करी रोकने ,घुसपैठ,नो … Read more
- किशनगंज में इमारत-ए-शरिया की पहल: इमारत पब्लिक स्कूल में दीनी और दुनियावी तालीम का संगमसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज में इमारतें शरिया के द्वारा नौनिहालों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम देने के उद्देश्य से चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल के निकट इमारत पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा … Read more
- टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगीविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों के आवागमन के बावजूद यहां पेयजल, स्वच्छ … Read more
- नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने का आदेश, संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देशसंवाददाता/किशनगंज मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित मुद्दो पर समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को समाहरणालय में किया गया।बैठक में मुख्य सचिव द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर से … Read more
- कंटिया पंचायत में पशु बाँझपन निवारण शिविर,78 पशुओं का निःशुल्क उपचारकदवा /कटिहार – आत्मनिर्भर बिहार के ‘सात निश्चय-2’ कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत स्थित कामरु ग्राम में एक दिवसीय पशु बाँझपन … Read more
- बिघोर हाट पैक्स चुनाव में 45.28 फीसदी मतदानदेर रात तक परिणाम की प्रतीक्षाचार पंचायतों में पहले ही निर्विरोध चयन, अब एक सीट पर टिकी सबकी नजर बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को बिघोर हाट पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को डीएम ने बांटे विद्यारंभ प्रमाण पत्रकटिहार – शिक्षा की नींव मजबूत करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन के पहल की सराहना की जा रही है। सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी समाहरणालय के … Read more
- कटिहार:मर्चेंट एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार में जल जमाव की विकट समस्या का समाधान के लिए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सहयोगी के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह से एक कार्यक्रम के दौरान मिल … Read more
- कटिहार:2025-26 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीमेंट परिवहन को किया तेजकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा सीमेंट कार्गो के परिवहन और अपने टर्मिनलों पर सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। इस संबंध में … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, डीएम -एसपी ने लिया चेकपोस्ट का जायजाबंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती एरिया में बिहार पुलिस ने भी बनाया चेक पोस्ट डीएम,एसपी,एसडीएम ले रहे है जायजा किशनगंज/प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती किशनगंज जिले में भी … Read more
- खांसी के पीछे छुपी सच्चाई: “सबा परवीन” की टीबी पर जीत ने बदली सोच और दी नई दिशा100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के बीच उभरी एक सशक्त मिसाल—समय पर जांच ही है जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा जब खांसी सामान्य लगती है, लेकिन भीतर बढ़ रही होती है गंभीर बीमारी किशनगंज /प्रतिनिधि … Read more
- जेडीयू की बैठक में किशनगंज से नेता हुए शामिल,संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चापोठिया/किशनगंज/राज कुमार जदयू के प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें किशनगंज जिले के जिलाध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक ने संगठन को लेकर नई दिशा तय की।पोठिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष जलाल कादरी … Read more
- टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी, 84 कर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय टेढ़ागाछ में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल बदमाश को रविवार की … Read more
- बंगाल में सभी सीटों पर जीतेंगे चुनाव :पठानसंवाददाता/ किशनगंज मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पठान ने किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनिंदा सीटों पर … Read more
- सांसद और विधायक ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण,व्यवस्था में सुधार को लेकर दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद और सदर विधायक कमरुल हुदा ने सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान नेताओ ने ओपीडी सहित अन्य … Read more
- रेलवे स्टाफ सबोर्डिनेट रेस्ट हाउस में इंप्लॉईज यूनियन के छापामारी से मचा हड़कंपवर्षों से जमे कर्मियों को किया गया बाहर कटिहार – एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब-ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में अचानक छापामारी की गई। … Read more
- जेडीयू नेता निशांत कुमार से मिले जदयू के प्रखंड अध्यक्ष,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चामनसाही/कटिहार – जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से पटना में मुलाकात किए। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने मनसाही प्रखंड में … Read more
- कटिहार:नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन जारीसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के +टु धर्मपुर गाँधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया के प्रांगण में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग वर्षों से उठाई जा रही है। इसी सिलसिले में एक बैठक आयोजित की गई। … Read more
- कड़ी सुरक्षा के बीच चार पंचायतों में पैक्स चुनाव संपन्न, मंगलवार को होगी मतगणनाबरारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के काबर, बकिया सुखाय, सकरेली एवं विशनपुर पंचायतों में सोमवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पैक्स के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू … Read more
- बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, डीसीपी ने की समीक्षा बैठककचना थाना में डीएसपी ने की समीक्षात्मक बैठक पुलिस पदाधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड के कचना थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण … Read more
- बिहार राज्य महादलित आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकातमहादलित उत्थान के लिए बड़ी पहल कोढ़ा /कटिहार- बिहार की राजनीति में हाशिए पर खड़े समाज को मुख्यधारा में लाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष … Read more
- बिहार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम का असामयिक निधन से शोक की लहरबरारी /कटिहार – बरारी विधानसभा के पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम का सोमवार शाम पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ … Read more
- किशनगंज जिले में 3 मई को होगा सर्वत्र शतरंज किशनगंज फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंटकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले में चेस क्लब की ओर से आगामी 3 मई 2026 को सर्वत्र शतरंज किशनगंज एक दिवसीय फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं अखिल … Read more






























