• नेशनल एक्सपर्ट ग्रूप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 ने दी सलाह
• पहला डोज लेने के बाद संक्रमित होने पर भी 3 महीने के बाद लें दूसरा डोज
• टीकाकरण के 14 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान
छपरा /प्रतिनिधि
कोविड संक्रमण से ठीक हुए लोगों को अब 3 महीने के बाद टीका दिया जाएगा. वहीं, ऐसे लोग जो टीके का पहला डोज लेने के बाद संक्रमित हुए हैं, उन्हें भी 3 महीने के बाद ही दूसरा डोज लेने की सलाह दी गयी है. कोविड टीकाकरण कार्यों और वैक्सीन के प्रभावों की निगरानी कर रहे नेशनल एक्पर्ट ग्रूप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 की सलाह पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी है. टीकाकरण की रणनीति तैयार करने में भी यह एक्पर्ट ग्रूप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. कोविड आपदा को लेकर लगातार बदलते हालात तथा वैश्विक स्तर पर टीकाकरण से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा अनुभवों को देखते हुए नेशनल एक्सपर्ट ग्रूप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 द्वारा यह सलाह दी गयी है.
धात्री माताएं भी ले सकती हैं टीका:
स्तनपान कराने वाली यानी धात्री माताओं को कोविड टीकाकरण कराने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थी. सोशल मीडिया पर कोविड का टीका स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए घातक बताया जा रहा था. लेकिन एक्पर्ट ग्रूप के अनुसार सभी धात्री माताएं टीका ले सकती हैं.
गंभीर रूप से बीमार लोग 4 से 8 सप्ताह बाद ले सकते हैं टीका:
पत्र में यह कहा गया है कि कोविड संक्रमित रोगियों को यदि एंटी सार्स 2 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दिया गया है तो ऐसे लोग अस्पताल से निकलने के 3 माह बाद टीका ले सकते हैं. साथ ही वैसे सभी लोग जो बीमार है और जिन्हें अस्पताल या आइसीयू देखभाल की जरूरत है, उन्हें कोविड का टीका 4 से 8 सप्ताह बाद तक लगाया जा सकता है.
14 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान:
एक्सपर्ट ग्रूप ने कहा है कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति कोविड काल में रक्तदान कर सकता है. ऐसे लोग जिनका टीकाकरण हुआ है वे टीकाकरण के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं. वैसे लोग जो कोविड संक्रमित हुए और फिर उनका आरटीपीसीआर निगेटिव आ गया है तो वे भी 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं. एक्सपर्ट ग्रूप ने कहा है स्तनपान कराने वाली महिला भी कोविड 19 टीकाकरण करा सकती है. साथ ही यह भी सलाह दी है कि कोविड टीकाकरण से पूर्व वैक्सीन लेने वाले लोगों के रैपिड एंटीजेन टेस्ट की जरूरत नहीं होती है.
प्रभावी तरीके से अनुपालन का निर्देश:
मंत्रालय ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को इन सिफारिशों के अनुपालन को प्रभावी तरीके से सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है. साथ ही इन सिफारिशों व जानकारियों को कोविड रोकथाम एवं टीकाकरण से संबंधित सेवा देने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय भाषा का उपयोग करते हुए मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार का आदेश दिया है. साथ ही सभी स्तर पर टीकाकरण कार्य में लगे लोगों को इस संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण भी मुहैया कराने की बात कही है.
आज की अन्य खबरें पढ़े
- शिक्षकों को प्रशांत किशोर की दो टूक: “बार-बार ठगे जा रहे हैं, अब वोट की ताकत पहचानिए”रिपोर्ट :मनोज कुमार जन सुराज के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति को लेकर सरकारों पर तीखा हमला बोला। शिक्षक समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा … Read more
- बूथ स्तर तक जदयू संगठन मजबूत करने पर जोरअतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में शेरशाहवादी समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग किशनगंज /मनोवर आलम जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक गुरुवार को किशनगंज अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी … Read more
- दुष्कर्म मामले के फरार नामजद आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तारसिलीगुड़ी नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में छिपा था आरोपी पूर्व से रहा है आपराधिक इतिहास, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म मामले … Read more
- अररिया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी,पत्र लिखने वाले ने खुद को बताया वकील,पत्र में कथित पत्नी का नंबर भी लिखाअररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट अररिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।मालूम हो की इस बार ईमेल नहीं बल्कि बंद लिफाफे में एक पत्र मिला है।जिसके बाद … Read more
- अखिलेश यादव को राम मंदिर से कोई लेना-देना नहीं, वे फासिस्ट सोच के व्यक्ति हैं : डॉ दिलीप जायसवालअररिया में बोले राजस्व मंत्री—सत्ता के लिए बेचैन है कांग्रेस, देश से नहीं कोई सरोकार; पीएम मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा सेवा संकल्प अभियान अररिया /अरुण कुमार भाजपा की बैठक में शामिल होने अररिया … Read more
- किशनगंज में अवैध तस्करी एवं टैक्स चोरी पर नकेल कसने की तैयारी: गलगलिया चेक पोस्ट के अधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने की संयुक्त बैठककिशनगंज/प्रतिनिधि जिले में अवैध तस्करी और टैक्स चोरी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार ठाकुरगंज ब्लॉक सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक … Read more
- KatiharNews:दो दिनों से फिर बढ़ रहा बाढ़ का पानीबरारी-सेमापुर के निचले इलाकों में बढ़ी चिंताखेतों में पानी फैलने से फसल बर्बाद, मवेशियों के चारे का भी संकट; प्रशासन अलर्ट मोड पर बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों … Read more
- राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंगकटिहार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, बरमसिया कटिहार में राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप … Read more
- पूर्व डिप्टी सीएम ने किया हसनगंज स्कूल का औचक निरीक्षणशैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा हसनगंज/कटिहार – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने औचक निरीक्षण … Read more
- ग्रामीण बैंक चांदपुर शाखा ने चलाया विशेष ऋण वसूली अभियानकर्जदारों के ठिकानों पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी एकमुश्त राशि जमा करने पर मिली राहत कदवा/कटिहार-उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की चांदपुर शाखा की ओर से विशेष ऋण वसूली अभियान चलाया गया।इस दौरान बैंक … Read more
- शिक्षक विप्लव कुमार को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार,5 सितंबर को पटना में होंगे सम्मानितकटिहार–जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अरिहाना के शिक्षक विप्लव कुमार का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में … Read more
- नौ दिनों तक मिड-डे मील बंद रहने पर माहीनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका निलंबितबारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के माहीनगर प्राथमिक विद्यालय में नौ दिनों तक मध्याह्न भोजन नहीं बनने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका … Read more
- बीस सूत्री की बैठक में उठा बांध की सुरक्षा और विकास कार्यों में गड़बड़ी का मुद्दापंचायतों में घटिया आरसीसी कुर्सी,आरओ प्लांट व जिम के नाम पर राशि खर्च की जांच की मांग बरारी / कटिहार – प्रखंड सभागार में स्थानीय विकास कार्यो जनसमस्याओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की … Read more
- भाजपा के द्वारा सेवा समर्पण और संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजनसेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” कटिहार – भारतीय जनता पार्टी कटिहार की ओर से देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी … Read more
- माता-पिता को बेरहमी से लाठी डंडा से मारने वाला कुपुत्र बेटा गिरफ्तार,भेजा गया जेलआजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आजमनगर रोड स्टेशन के निकट स्थित गांव नलकूप्पा निवासी राखाल सिंह अपने बुजुर्ग माता पुरण देवी-पिता चिरकुट सिंह को लाठी डंडा से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए … Read more
- देशी कट्टा और स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात शीशिया गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार व स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहायक … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन में जन्माष्टमी की धूम,नन्हे-मुन्नों ने बाल कृष्ण की लीलाओं से मोहा मनकटिहार – जयमाला शिक्षा निकेतन, हृदयगंज, कटिहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पंचम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग … Read more