न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के 62 हजार से अधिक नए मरीज मिले,291 की मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 62,258 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या  1,19,08,910 पहुंच चुकी है।वहीं 291 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,61,240 हो गई है। मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,52,647 है और बीमारी से अभी तक कुल 1,12,95,023 ठीक हो चुके है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,97,69,553 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,64,915 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।वहीं देश में कुल 5,81,09,773 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 

Share this news

Leave a Comment